AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Bihar News बिहार के गोपालगंज में पुलिस की गाड़ी से धक्का लगने से दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी दोनों युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी है। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। मामले की सूचना मिलने के बाद आस पास के थाने की पुलिस को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया है। गोपालगंज के एसपी खुद आक्रोशित लोगों से बात कर उनको शात करवाने का प्रयास कर रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक पर एक पुलिस वाहन ने दो व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी और हंगामा करने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस के सीनियर अधिकारी माहौल को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद गोपालगंज के एसपी अवधेश कुमार दीक्षित भी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। वहीं सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार खुद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गाड़ी से धक्का लगने की सूचना ततकाल पुलिस को दे दी गई थी। लेकिन पुलिस एक घंटे लेट से पहुंची। इससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने जब लोगों को शांत करवाने का प्रयास किया तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस के लाठी चार्ज के बाद हंगामा कर रहे लोग शांत तो जरूर हो गए। लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है।
गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि शहर के टाउन थाने के यादवपुर मोड़ पर शाम 7 बजे के करीब दो लड़के एक बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी एक पुलिस की गाड़ी लाइन में पार्किंग के लिए जा रही थी। सामने से एक स्कॉर्पियो गाड़ी मौके पर आ गई। स्कॉर्पियो गाड़ी को बचाने के चक्कर में पुलिस की गाड़ी से बाइक सवार हादसे के शिकार हो गए। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनको बेहतर इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। इस घटना के 10 मिनट बाद घटनास्थल पर अफवाह फैला गई कि बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। इसकी वजह से मौके पर मौजूद भीड़ आक्रोशित हो गई और उनलोगों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
09 Nov 2025 09:58 pm
Published on:
09 Nov 2025 08:25 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।