
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, एम्स के मेस में छापा
एम्स गोरखपुर के मेस में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने छापेमारी की है, इस दौरान टीम को एक्सपायर्ड नमकीन, मसाला, खराब आटा सहित अन्य खाद्य सामान मिले। टीम ने चावल, हरी सब्जियों समेत अन्य खाद्य पदार्थ के क्वालिटी की जांच की। इसके साथ ही कुछ सामानों के सैंपल इकट्ठा करके अपने साथ जांच के लिए ले गई।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने मेस संचालक को नोटिस जारी करके खराब सामान को हटाने की चेतावनी दी है। बता दें कि अभी दो दिन पहले ही छात्रों को मेस के खाने में कीड़ा मिला था जिसकी शिकायत एम्स प्रशासन से किया था। मेडिकल छात्रों ने मेस संचालक पर रात का बासी खाना सुबह में दोबारा गरम करके परोसे जाने का आरोप लगाया था।
छात्रों का कहना था कि मेस में खुले में फेंकी गई सड़ी-गली सब्जी का इस्तेमाल किया जा रहा। एम्स गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक डा. विभा दत्ता ने कहा कि मेस की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जांच की है। संचालक को नोटिस जारी करके चेतावनी दी गई है। यदि भोजन में फिर गड़बड़ी मिलेगी तो जुर्माना के साथ कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि इससे पहले भी जनवरी 2025 में मेस के खाना में कीड़ा मिलने पर छापा पड़ था। उस समय AIIMS प्रशासन ने संचालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया था। लेकिन टेंडर निरस्त नहीं किया गया। मेस का भोजन करने के बाद 16 जूनियर डाक्टर्स और मेडिकल व नर्सिंग स्टूडेंट्स की तबीयत बिगड़ गई थी।
Published on:
04 Feb 2026 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
