2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एम्स गोरखपुर के मेस के खाने में निकले कीड़े…मेडिकल छात्रों ने किया हंगामा, बोले…कागज मे होती है जांच

गोरखपुर एम्स में आज मेडिकल छात्रों ने जमकर हंगामा काटा, मामला था मेस में मिलने वाले खराब खाना। छात्रों का आरोप था कि खाना दिन प्रतिदिन बेकार क्वालिटी का मिल रहा है। इसकी कंप्लेन करने पर भी कोई कारवाई नहीं हो रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, एम्स में मेस के खाने में मिला कीड़ा

गोरखपुर एम्स में मेडिकल छात्रों को मेस से मिलने वाले खाने में कीड़े निकले। सोमवार को इसकी शिकायत छात्रों ने AIIMS स्टूडेंट से की इतना ही नहीं छात्रों ने खाने के फोटो और वीडियो भी दिए।

छात्रों का आरोप है कि खाने की गुणवत्ता जांचने के लिए बनाई गई डॉक्टरों की टीम सिर्फ कागजों में ही जांच कर रही, हाल यह है कि डॉक्टर खुद अब मेस में खाना नहीं खाते हैं। वह केवल खानापूर्ति करते हुए सिर्फ दस्तखत करते हैं।

गजरात की कंपनी को मिला है मेस का ठेका

मेडिकल छात्रों का आरोप है कि हाल यह है कि बासी खाना सुबह में दोबारा गरम कर परोसा जा रहा। मेस में खुले में फेंकी गई सड़ी-गली सब्जी का इस्तेमाल किया जा रहा। जानकारी के मुताबिक एम्स में मेस चलाने का टेंडर गुजरात के श्रीदेवी कैटर्स अलंकेश्वर कंपनी को मिला है। इसके मैनेजर राधेश्याम ने कहा कि जितना पेमेंट मिल रहा, उसमें सबसे बढ़िया सुविधा दी जा रही है।

छात्रों का कहना है कि हाल यह हो गया है कि कई छात्रों ने बाहर से टिफिन मंगाना शुरू कर दिया है। एम्स प्रशासन के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

डॉ. विभा दत्ता, कार्यकारी निदेशक एम्स

AIIMS की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने कहा कि मेस संचालक के ऊपर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है। मेस में सीनियर डॉक्टर रोजाना इंस्पेक्शन करते हैं। भोजन की क्वालिटी पर लगातार नजर रखी जा रही है, जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग