14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में खून से लथपथ युवक की लाश मिली…शरीर पर गहरे जख्म, सीने पर धंसा हुआ था चाकू…ग्रामीणों के रोंगटे खड़े

गोरखपुर के गीडा थानाक्षेत्र में युवक की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया, शव पर कई गहरे जख्म थे और चारों ओर खून बिखरा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, युवक की हत्या

गोरखपुर के गीडा थानाक्षेत्र के पेवनपुर गांव में एक युवक की हत्या कर फेंकी लाश मिली है। इसके शरीर पर कई घाव हैं और सीने पर चाकू धंसा हुआ है। कुछ दूरी पर ही शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं, सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खून से लथपथ शव मिला, शरीर पर गहरे जख्म

शनिवार जब सुबह आवागमन शुरू हुआ तो लोगों ने युवक की खून से लथपथ लाश देखा, चारों तरफ खून फैला हुआ था जिससे लग रहा था कि हत्या वहीं की गई थी।

शव देख कर लोगों दहल गए, शरीर को कई जगह चाकुओं से गोदा गया था, इतना ही नहीं हत्यारों ने सीने पर चाकू गोद कर छोड़ रखा था। पुलिस आशंका जता रही है कि हत्या से पहले वहां शराब पार्टी हुई थी।

संभावना है कि युवक अपने किसी परिचित के साथ वहां आया था और नशे की हालत में हुए विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

ज्ञानेंद्र, SP नॉर्थ

शव के पास इयरबड्स तो मिले, लेकिन उसका मोबाइल फोन गायब है, मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी गीडा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है, हत्यारों का सुराग लगाया जा रहा है।

एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया शव की पहचान नहीं हो पायी है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!