14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सगाई के दिन ही मंगेतर फरार, बाट जोहते रहे लड़की पक्ष के लोग…फोन पर प्रेमिका ने किये हैरान करने वाले खुलासे

गोरखपुर में एक इंगेजमेंट पार्टी में उस समय हड़कंप मच गया जब मंगेतर ही फरार हो गया। घटना पीपीगंज थानाक्षेत्र की है, इसकी सूचना मिलते ही लड़की पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया, मामला पुलिस के पास पहुंचा।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, आरोपी मंगेतर

गोरखपुर में हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां सगाई के दिन ही मंगेतर गायब हो चला। मैरिज हाल में अतिथियों की भीड़ और दूल्हे पक्ष की कोई खबर नहीं, यह देख लड़की के भाई ने कॉल किया, तो उधर से लड़के की गर्लफ्रेंड ने फोन उठाया।

मंगेतर की प्रेमिका ने खोला पोल

जब उसने पूरी बात बताई तो लड़की पक्ष के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रेमिका ने बताया कि लड़का उसकी जिंदगी बर्बाद कर दिया है, उसके साथ 6 साल से अफेयर है। वह 3 बार गर्भपात करा चुकी है। इतना सब होने के बाद अब वह दूसरी जगह शादी कर रहा है।

RMS सेवा में कार्यरत है युवक

लड़की पक्ष क्यों ने इसकी सूचना पीपीगंज थाने को दी, पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। लड़की वाले आ गए, लेकिन दूल्हा और उसके परिजन फरार हो गए। फोन पर गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकी दी।

जानकारी के मुताबिक रघुनाथपुर के रहने वाले अखिलेश ने अपनी बहन की शादी गांव सियर टोला के रहने वाले सौरभ चौहान पुत्र इन्द्रजीत के साथ तय की थी। सौरभ चौहान डाक विभाग रेल मेल सेवा, गोरखपुर में कार्यरत है।

समय पर नहीं पहुंचे लड़का पक्ष के लोग

लड़की वालों ने बताया कि लड़के पक्ष की ओर से 6 लाख नकद, 10 ग्राम सोने की माला और 5 ग्राम सोने की अंगूठी की मांग की गई थी। 13 फरवरी को सगाई थी, एक मई को तिलक और 5 मई को शादी थी। इंगेजमेंट के लिए पीपीगंज स्थित न्यू एम.एल. पैलेस मैरेज हाल बुक कराया गया था। समय पर वर पक्ष के न पहुंचने पर सौरभ चौहान के मोबाइल पर संपर्क किया गया।

मंगेतर को फोन करने पर उसकी गर्ल फ्रेंड ने उठाया

फोन एक लड़की ने उठाया। उसने कहा उसका सौरभ चौहान से पिछले छह सालों से प्रेम संबंध है। उसने सौरभ के साथ अपने संबंधों के फोटो, वीडियो और बातचीत की रिकॉर्डिंग भेजी।

प्रेमिका ने रोते हुए बताया कि वह तीन बार दवा देकर गर्भपात करा चुका है। प्रेमिका ने यह भी बताया कि उसने सुबह ही सौरभ का फोन छीन लिया था। बाद में दूल्हे के भाई और बहन ने उससे फोन वापस ले लिया, लेकिन सिम कार्ड प्रेमिका ने अपने पास रख लिया था।

लड़के ने प्रेमिका की बातों को स्वीकारा

इस घटना के बाद लड़की के भाई अखिलेश ने बताया कि हमने यह बात सौरभ के पिता इन्द्रजीत चौहान को बताई। इसके बाद सौरभ चौहान अपने परिजनों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच बातचीत में सौरभ चौहान ने युवती के साथ संबंध होने की बात स्वीकार की।

पीपीगंज थाने में हिसाब किताब लौटने की बात हुई

लड़की पक्ष के लोग सगाई और शादी न करने का निर्णय लिया। बातचीत में तय हुआ कि मैरेज हॉल की बुकिंग का खर्च लड़का पक्ष वापस करेगा। पैसा पीपीगंज थाने में लौटाया जाएगा। बाद में सौरभ चौहान, उसके पिता इन्द्रजीत चौहान और अन्य परिजन वहां से चले गए और थाने पर नहीं आए।

लड़के ने दी गाली, लड़की पक्ष के लोगों ने दर्ज कराए मुकदमा

फोन करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। अब पैसा वापस करने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने मंगेतर के फरार होने के बाद थाने पहुंचे उसके कथित बहनोई और दो दोस्तों को थाने में बिठाया है। लड़के को बुलाया जा रहा है। लड़की वालों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!