14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में राजन महाराज की टीम को गोली मारने की धमकी, आहत महराज बोले… केकरे माई में दम बा, मार के देखावे

गोरखपुर में नौ दिनों की राम कथा राजन महाराज द्वारा चल रही है। इसी बीच आयोजकों और महराज की टीम के बीच मंच पर चढ़ने को लेकर विवाद हो गया। इस पर किसी ने राजन महाराज की टीम को गोली मारने की धमकी दे दी।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Up news, gotakhour

फोटो सोर्स: पत्रिका, राजन महाराज

गोरखपुर में श्रद्धालु इन दिनों राजन महाराज की राम कथा का रसपान ले रहे हैं। इसी दौरान एक वाकया ऐसा हो गया जो शहर की साख पर ही बट्टा लगा दिया। जानकारी के मुताबिक राजन जी महाराज की राम कथा चल रही है।

कथा के दौरान राजन जी महाराज के टीम के सदस्य को गोली मारने की धमकी दी गई है। धमकी के बाद राजन जी महाराज ने आगे की कथा को बीच में ही छोड़कर जाने का मन बना लिया था।

दुःखी राजन महाराज बोले , यह घटना मेरे घर में हुई

धमकी का इस मामले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राजन जी महाराज कहते हैं कल मंच पर आने के लिए कथा में बवाल हो गया। हमने मंच पर लोगों को चढ़ाना ही बंद कर दिया। हमको दुख इस बात का है कि ये घटना हमारे घर में हुई।

राजन महाराज बोले…गोली मार के देखावे

गोरखपुर, देवरिया, सीवान हमारा घर है, 16 साल की यात्रा में पहली बार ये घटना हुई है। हमारे घर में भगदड़ हुई है। हमारे टीम के लोगों को गोली मारने को कहा गया, किसी में हिम्मत है तो गोली मार के दिखाए।

राजन महाराज की कथा 27 जनवरी से 4 फरवरी तक होनी है

बता दें कि गोरखपुर के चम्पा देवी पार्क में राजन जी महाराज की 9 दिवसीय श्री राम कथा 27 जनवरी से शुरू हुई। इसका समापन 4 फरवरी को होना है। कथा के तीसरे दिन यानी 29 जनवरी को आयोजकों का एक पक्ष किसी बात को लेकर कथावाचक की टीम के साथ भिड़ गया।

आयोजकों और टीम के बीच कहासुनी, गोली मारने की दी गई धमकी

बात इतनी बढ़ गई कि दोनों लोगों में कहासुनी हुई, फिर उसी बीच किसी ने राजन जी महाराज की टीम को गोली से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद राजन जी महाराज ने कथा को बीच में ही छोड़कर वापस जाने का मन बना लिया। मामले को गंभीरता से हुए एक जनप्रतिनिधि ने उनको मनाया। इसके बाद राजन जी महाराज और उनकी टीम यहां रुकी।

आहत राजन महाराज ने यह बात राम कथा के बीच भक्तों को बताई

राजन जी महाराज ने इस घटना का जिक्र अगले दिन राम कथा में बताई। आहत मन से उन्होंने कहा कि 16 साल की इस यात्रा में पहली बार ऐसी बातें सामने आईं हैं। हम नहीं बोलते हैं। हम प्रेम से घर में कथा गाने आए हैं तो उसी प्रेम से सुनिए।

महराज ने कहा मै मिलने के रुपए नहीं लेता

एक बात कहूं, सुनने में आया है कि हमसे मिलवाने के लिए कोई 11 सौ रुपए ले रहा है, ऐसे लोग सावधान हो जाएं।राजन जी महाराज ने कहा हम स्पष्ट बताते हैं कि धरती के किसी भी कोने में पूरे देश-विदेश में कथा करता हूं, कहीं भी हम पैसा लेकर नहीं मिलते। मिलने का समय निश्चित होता है। हर कथा में दोपहर में एक घंटे मिलते हैं।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!