13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तानी पति से लड़ाई में बाजी मार गई सीमा हैदर, सचिन मीणा की हो गई बल्ले-बल्ले, जानें पूरा मामला

Seema Haider: सोशल मीडिया की जंग में सीमा हैदर ने अपने पाकिस्तानी पति गुलाम को पछाड़ दिया हैं वहीं, सीमा यूट्यूब की कमाई से सचिन का घर चला रही हैं, नया मकान बनवा लिया है और अपने निजी जीवन में आगे बढ़ चुकी हैं।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Seema Haider will become the mother of her sixth child she won the battle against her Pakistani husband

Seema Haider: सोशल मीडिया पर वायरल रहने वाली सीमा हैदर को तो आप जानते ही होंगे, वही सीमा हैदर जो 13 मई 2023 को नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से चारों बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भारत आ गई थी। इसके बाद सीमा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रही थी। अब पाकिस्तानी पति से चल रही कानूनी लड़ाई में सीमा ने एक जंग अपने नाम कर ली है। सीमा हैदर फिलहाल सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहती हैं।

जंग में हार गया पाकिस्तानी पति गुलाम

पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर ने अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के खिलाफ एक जंग जीतकर बाजी मार ली है। फिलहाल दोनों के बीच कानूनी लड़ाई जारी है। लेकिन लंबे समय से चल रही कुश्ती में गुलाम को बड़ी शिकस्त मिल गई है। एक तरफ सीमा हैदर यूट्यूब से होने वाली कमाई से सचिन का न सिर्फ घर चला रही है बल्कि नया मकान भी बनवा दिया है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी पति गुलाम गाली दे देकर अब थक चुका है। उसने थककर अब सोशल मीडिया से दूरी बना ली है।

पाकिस्तानी पति का भी हुआ फायदा

दरअसल, सीमा हैदर के भारत आने के बाद जब वह पकड़ी गई तो मीडिया और सोशल मीडिया में वह हंगामा मच गया। इस मौके का फायदा उठाते हुए सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने भी सोशल मीडिया पर एंट्री मारी। सीमा की तरह वह भी फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर मशहूर हो गया। एक तरफ लोग सीमा की प्रेम कहानी सुनते तो दूसरी तरफ गुलाम हैदर की झुंझलाहट को देखते थे। लाइक्स, कॉमेंट और व्यूज के जरिए होने वाली कमाई ने हैदर को भी एक नया रोजगार दे दिया था।

सोशल मीडिया से की पकड़ मजबूत

गुलाम हर दिन वीडियो बनाने लगा। कभी लाइव आकर तो कभी लंबे-लंबे वीडियो बनाकर व्यूज बढ़ाने लगा। तो कभी सीमा हैदर को गालियां देता, कभी उसका नाम लेकर थूकता, कभी अपने बच्चों को वापस पाने की तड़प दिखाता, कभी भारत सरकार से बच्चों की वापसी के लिए गुहार लगाता था। इधर से सीमा कुछ कहती तो अगले दिन गुलाम उसका जवाब लेकर हाजिर होता था। सीमा के डांस वीडियो, सचिन के संग रोमांस, सचिन के बच्चे की मां बनने से जुड़े वीडियो पर गुलाम हर दिन यूट्यूब लाइव करने लगा।

अब गायब हो गया गुलाम हैदर

कुछ दिन इसी तरह का माहौल रोजना देखने को मिलता रहा। बाद में धीरे-धीरे सीमा के व्यूज बढ़ते चले गए, तो दूसरी तरफ एक ही बात को हर दिन दोहराने की वजह से गुलाम हैदर के व्यूज कम होने लगे। धीरे-धीरे उसने वीडियो बनाना कम कर दिया और अब पिछले एक महीने से पूरी तरह गायब हो चुका है। इंस्टाग्राम, फेसबुक के साथ ही उसने यूट्यूब पर भी आना बंद कर दिया है। गुलाम हैदर आखिरी बार करीब एक महीने पहले यूट्यूब पर लाइव हुआ था और तब उसने सीमा की बजाय बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर अपनी भड़ास निकाली थी। डॉ. नुसरत का हिजाब हटाए जाने से वह बौखलाया हुआ था।

इधर यूट्यूब की कमाई से सीमा के मजे चल रहे हैं

एक तरफ जहां गुलाम हैदर शांत पड़ चुका है, तो दूसरी तरफ सीमा हैदर पूरी तरह एक व्लॉगर बन चुकी है। बच्चों को पालने से लेकर बाहर जाने और घर के कामकाज से जुड़े वीडियो बनाकर वह यूट्यूब से अच्छी कमाई कर रही है। सीमा ने कभी अपनी कमाई का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन हाल ही में उसने हमें एक बार फिर कहा कि यूट्यूब की कमाई से ही सचिन का घर चल रहा है और उन्होंने नया मकान भी बनवा लिया है। सचिन दूसरी बार पिता बनने जा रहा है, तो सीमा छठे बच्चे को जन्म देने वाली है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!