5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुनो बिट्टू…7 मिनट में तुम्हें क्या समझाती, खुश रहना मेरी जान, I Love you….

Suicide case: रिया का पिछले 7 साल सेआकाश रघुवंशी (बिट्टू) नाम के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था.....

2 min read
Google source verification

गुना

image

Astha Awasthi

Feb 05, 2026

Crime news

student committed suicide by hanging herself (Photo Source - Patrika)

Suicide case:मध्यप्रदेश के गुना शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर कॉलेज की एक छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है युवती ने मौत से पहले अपने बॉयफ्रेंड को मैसेज किए थे। जानकारी ये भी मिली है कि लड़के और उसके घर वाले शादी करने से इंकार कर रहे थे। इसी बात से परेशान होकर युवती ने कदम उठाया। घटना के बाद पुलिस और परिवार को सूचना दी गई।

जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारा और जिला अस्पताल भिजवाया। गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। शव परिवार को सौंप दिया गया है।

ये है पूरा मामला

शहर की राधा कॉलोनी में रहने वाली रिया रघुवंशी (23) गुना में किराए के कमरे में रहती थी। फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। इसके साथ ही प्राइवेट कोचिंग में बच्चों को पढ़ाती थी। रिया का पिछले 7 साल से आकाश रघुवंशी (बिट्टू) नाम के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आकाश एक बैंक में नौकरी करता है। घर में प्रेम प्रसंग का जानकारी लगते ही आकाश रघुवंशी के परिजन ने रिया से शादी के लिए मना कर दिया।

वे इस शादी के लिए नहीं मान नहीं रहे थे। काफी दिन मनाने के बाद भी परिजन नहीं माने तो 15 दिन पहले युवक युवती ने मंदिर में शादी कर ली थी। परिवार वालों को जैसे ही शादी करने की जानकारी मिली तो उन्होंने युवती को अपनाने से मना कर दिया। इस बात से परेशना होकर रिया ने अपने घर के कमरे में फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया।

बॉयफ्रेंड को किया था आखिरी मैसेज

पता चला है कि रिया ने फांसी लगाने से पहले बिट्टू को लंबा-चौड़ा आखिरी मैसेज भी किया था। इस मैसेज में रिया ने लिखा था कि …. गुड बाय, मेरी जान…तुम्हारी ये आखिरी टाइम की बातें बहुत पेनफुल थी। मैंने सहन कर लिया। ये सोचकर कि शायद किस्मत में यही था। यही दुख रहेगा कि लास्ट में भी तुमने ठीक से बात नहीं की। बहुत कुछ बोलना चाहती थी, लेकिन ठीक है। जब सात साल में नहीं समझा पाई, तो सात मिनट में क्या समझाती। बस इतना है खुश रहना। अभी तुम्हें मेरी जरूरत नहीं है, कोई बात नहीं। अभी याद भी नहीं आऊंगी, लेकिन जब अकेले होगे तब क्या करोगे? खैर सुनो बिट्टू, मैंने तुम्हें माफ कर दिया, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि भगवान ने भी माफ कर दिया। खुश रहना मेरी जान। आई लव यू।

इस पूरे मामले में रिया के पापा का कहना है कि बेटी ने उन्हें बताया था कि आकाश शादी नहीं करना चाह रहा है। उसके मां-बाप भी मना कर रहे हैं। मेरी बेटी काफी समय से परेशान चल रही थी। आकाश ने बेटी को धोखा दिया। इसी वजह से बेटी ने फांसी लगाई है।