Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

इंडिगो की उड़ानें तीसरे दिन भी रद्द, 7 दिसंबर को मुंबई का टिकट 70 हजार के पार, दिल्ली के लिए ग्वालियर से कोई फ्लाइट नहीं

राजमाता विजयाराजे ङ्क्षसधिया टर्मिनल से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें लगातार तीसरे दिन भी रद्द होने से यात्री परेशान हैं।

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
राजमाता विजयाराजे ङ्क्षसधिया टर्मिनल से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें लगातार तीसरे दिन भी रद्द होने से यात्री परेशान हैं।

ग्वालियर. राजमाता विजयाराजे ङ्क्षसधिया टर्मिनल से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें लगातार तीसरे दिन भी रद्द होने से यात्री परेशान हैं। फ्लाइट्स रद्द होने का सबसे बड़ा असर किराए पर पड़ा है, जो रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को दिल्ली-ग्वालियर और मुंबई-ग्वालियर की हवाई सेवा रद्द रही, जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आलम यह हो गया है कि 7 दिसंबर को ग्वालियर से मुंबई का एक तरफा किराया 70,217 रुपए के लगभग पहुंच गया है। आमतौर पर इन शहरों के बीच का टिकट 6 से 7 हजार रुपए में बुक हो जाता था, यानी किराए में 10 गुना से अधिक का उछाल आया है। वहीं, ग्वालियर से बेंगलुरु की फ्लाइट शुक्रवार को आई, लेकिन 7 दिसंबर को बेंगलुरु का किराया भी 19,966 रुपए पहुंच गया है। एक साथ इतना किराया बढ़ते ही अब आम यात्री फ्लाइट से जाने के बारे में सोचने से भी कतराने लगे हैं। चिंताजनक बात यह भी है कि रविवार को दिल्ली की कोई भी फ्लाइट अभी तक दिखाई नहीं दे रही है, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ने वाली है।

दिल्ली-मुंबई के लिए ट्रेनों में तत्काल की दौड़

इंडिगो की उड़ानों के लगातार रद्द होने और देरी से चलने के कारण यात्रियों ने तेजी से रेलवे का रुख किया है। ग्वालियर से मुंबई व दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में टिकटों की मांग अचानक आसमान छू गई है। लंबी दूरी की यात्रा के लिए तत्काल बुकिंग में भारी बढ़ोतरी हुई है। रात को दिल्ली जाने वाली किसी भी ट्रेन में तत्काल में भी जगह नहीं मिल रही है। यहीं हाल मुंबई जाने वाली ट्रेनों का भी है। इसके बावजूद भी यात्री किसी भी तरह अपना टिकट बुक कराने के लिए दौड़ लगाने में लगे हुए हैं।

यात्रियों का दर्द

-माधौ गंज में रहने वाले मनोज कुमार ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया, दस दिन पहले दिल्ली का टिकट लिया था, लेकिन अचानक फ्लाइट रद्द होने से अब काफी परेशानी बढ़ गई है। तत्काल में ट्रेन का टिकट लेकर अब दिल्ली जाना पड़ा है। इतना समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
-इंडिगो एयरलाइंस की इस अव्यवस्था ने न केवल यात्रियों की यात्रा योजनाओं को बाधित किया है, बल्कि उन्हें भारी वित्तीय नुकसान भी पहुंचाया है, जिससे हवाई यात्रा अब आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही है। एयरलाइंस को इस स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने की आवश्यकता है।

कैट ने की जांच व मुआवजे की मांग

इंडिगो एयरलाइंस की लगातार अव्यवस्था और फ्लाइट संचालन में भारी गड़बड़ी के कारण ग्वालियर-चंबल संभाग के उद्योगपतियों, व्यापारियों, छात्रों और आम यात्रियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। पिछले दो दिनों में ग्वालियर-दिल्ली सहित अन्य रूट्स की कई फ्लाइट्स अचानक रद्द होने और घंटों की देरी से यात्री गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेंद्र जैन ने बताया, फ्लाइट कैंसिल होने से व्यापारियों की मीटिंग्स, सेमिनार और महत्वपूर्ण कार्यक्रम रद्द करने पड़े। कई यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर घंटों फंसे रहे, जिससे उन्हें शारीरिक कष्ट और मानसिक तनाव झेलना पड़ा।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar