
फरवरी का महीना भारत में यात्रा के लिए एक बेहतरीन समय
ग्वालियर. फरवरी का महीना भारत में यात्रा के लिए एक बेहतरीन समय है। ठंडी ठंडी हवाएं, सुनहरी धूप और प्राकृतिक खूबसूरती के बीच घूमने का एक अलग ही आनंद है। आउटलुक ट्रैवल पोर्टल ने हाल ही में फरवरी में घूमने के लिए देश के प्रमुख शहरों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पहाड़, समुद्र, रेगिस्तान, जंगल और हेरिटेज डेस्टिनेशन शामिल हैं। यह सूची हर प्रकार के पर्यटक के लिए कुछ खास पेश करती है। आउटलुक ट्रैवल पोर्टल की सूची के मुताबिक फरवरी में यात्रा के लिए कई बेहतरीन विकल्प हैं।
राजस्थान : शाही शौक का जादू
राजस्थान के कई शहरों में फरवरी का माहौल खास बन जाता है। इस समय, राजस्थान की ठंडी हवाओं और ऐतिहासिक स्थलों के आकर्षण में इजाफा हो जाता है। उदयपुर जो अपने शानदार महलों और झीलों के लिए प्रसिद्ध है, फरवरी में और भी खूबसूरत लगता है। पिछोला झील में बोट राइडिंग, भव्य सिटी पैलेस और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद इस समय अधिक होता है। फरवरी में यह शहर खासकर कपल्स और फैमिली टूरिस्ट्स के लिए सबसे आदर्श बन जाता है। इसके अलावा जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर भी इस समय यात्रा करने के लिए बेहतरीन जगहें हैं। इन शहरों में महल, किले और ऐतिहासिक स्थल देखकर आप राजस्थान की समृद्ध विरासत का अनुभव कर सकते हैं।
समुद्र की लहरों के साथ तटीय डेस्टिनेशन
जो लोग समुद्र के किनारे शांतिपूर्ण छुट्टियां बिताना चाहते हैं, उनके लिए गोवा, लक्षद्वीप और अलीबाग (महाराष्ट्र) जैसे स्थल आदर्श हैं। इन जगहों पर फरवरी में मौसम ठंडा और खुशगवार होता है, जिससे समुद्र किनारे का मजा दोगुना हो जाता है। साथ ही पुरी और कूर्ग (कर्नाटक) जैसी जगहें भी तटीय और प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
हिमालय की ऊंचाइयों पर बर्फ से लदी छुट्टियां
बर्फबारी का आनंद लेने के लिए हिमाचल और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी स्थल फरवरी में पहली पसंद हो सकते हैं। मनाली, शिमला और गुलमर्ग जैसे स्थल बर्फबारी के लिए प्रसिद्ध हैं। गुलमर्ग, जो अपने खूबसूरत बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए जाना जाता है। स्कीइंग और अन्य स्नो एडवेंचर के लिए आदर्श जगह है। इन ठंडी जगहों पर फरवरी का महीना और भी रोमांचक बन जाता है। दार्जीलिंग और गंगटोक जैसे पहाड़ी शहरों में भी इस मौसम का अनुभव बेहद खास होता है।
धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का खजाना: भारत की आध्यात्मिक यात्रा
भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक स्थल भी फरवरी में आकर्षण का केंद्र बनते हैं। अमृतसर स्थित गोल्डन टेम्पल एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जो फरवरी के महीने में अपनी शांति और सौंदर्य से पर्यटकों को आकर्षित करता है। वाराणसी और खजुराहो भी संस्कृति और धार्मिकता के प्रतीक स्थल हैं। मध्यप्रदेश खजुराहो के अद्भुत मंदिरों की वास्तुकला और वाराणसी के घाटों की गूंजते हुए बांसुरी की आवाज, हर श्रद्धालु और सांस्कृतिक प्रेमी के लिए एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करते हैं।
Published on:
06 Feb 2026 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
