2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Khelo MP Youth Games 2026 ग्वालियर ने जीते 6 मेडल, 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज

रजत पदक विजेता को ₹21,000 एवं कांस्य पदक विजेताओं को ₹11,000 प्रति खिलाड़ी की प्रोत्साहन राशि मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदान की जाएगी

less than 1 minute read
Google source verification
खेलो एमपी यूथ गेम्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

ग्वालियर के विजेता खिलाड़ी पदक के साथ।

ग्वालियर। नर्मदापुरम में 28 से 30 जनवरी 2026 तक आयोजित Khelo MP Youth Games State Level Taekwondo Championship में ग्वालियर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में ग्वालियर टीम ने 1 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया।

ग्वालियर जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला ताइक्वांडो संघ ग्वालियर के सचिव एवं ब्लैक बेल्ट 5th डैनअजय गुप्ता को ग्वालियर टीम का प्रभारी नियुक्त किया गया था। उन्होंने बताया कि 63 किलोग्राम भार वर्ग में भव्य राणा ने उत्कृष्ट तकनीक और आत्मविश्वास के साथ मुकाबले जीतते हुए रजत पदक हासिल किया।

वहीं 52 किलोग्राम भार वर्ग में हार्दिका शुक्ला, 45 किलोग्राम में तृषय सिंह राठौर, 59 किलोग्राम में शुभांश शर्मा, 68 किलोग्राम में रुद्र झा तथा 78 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन सिंह भदोरिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया।

खेलो एमपी यूथ गेम्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता को ₹21,000 एवं कांस्य पदक विजेताओं को ₹11,000 प्रति खिलाड़ी की प्रोत्साहन राशि मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदान की जाएगी।

ग्वालियर टीम के कोच के रूप में कृष सोनी एवं वैभव सोनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि कोर्ट इंचार्ज एवं राष्ट्रीय रेफरी रघुवीर माझी ने निर्णायक की जिम्मेदारी संभाली।