AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

ग्वालियर। होर्डिंग समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को निगम द्वारा शहरभर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग, यूनिपोल का निरीक्षण किया। इस दौरान सदस्यों ने कई स्थानों पर फीता डालकर जांच की तो कम जगह की परमिशन होने के बाद भी होर्डिंग अधिक जगह लगा हुआ मिला। वहीं कई स्थानों पर समिति को अवैध होर्डिंग संचालित होते मिले तो कई स्थानों पर परमिशन किसी और जगह की और होर्डिंग कहीं और लगा मिला।
वहीं नगर निगम परिषद में होर्डिंग शाखा की गड़बड़ी की शिकायत आने के बाद सभापति की ओर से पांच सदस्यीय समिति गठित कर जांच करने के निर्देश दिए गए थे। दोपहर को होर्डिंग समिति सदस्य रवि तोमर उपनेता प्रतिपक्ष, पार्षद विवेक सोनू त्रिपाठी, सरोज हेवराज कंसाना, भगवान सिंह कुशवाह, उमा सिंह यादव, संजीव पोतनीस व नोडल अधिकारी सतेंद्र सिंह भदौरिया, रितेश शिवहरे व अग्निहोत्री के साथ शहरभर में लगे होर्डिंग व यूनीपोल का निरीक्षण किया। इस दौरान समिति सदस्यों को विभिन्न अनियमिताएं मिली। हालांकि टीम अब अन्य स्थानों पर भी निरीक्षण करेगी और इसकी रिपोर्ट तैयार कर सदन में पेश करेगी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
16 Mar 2024 10:49 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।