5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर, Jun 05, 2026

ग्वालियर में खौफनाक साजिश: सोते हुए परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश, महिला की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मोहल्ले के आपसी विवाद का बदला लेने के लिए एक पूरे हंसते-खेलते परिवार को जिंदा जलाने की रोंगटे खड़े कर देने वाली साजिश का खुलासा हुआ है। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में दो नकाबपोश बदमाशों ने गुरुवार की आधी रात के बाद एक घर और बाहर खड़ी गाड़ी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया।

वारदात का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज आया सामने, मुख्य आरोपी की हुई पहचान।

वारदात का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज आया सामने, मुख्य आरोपी की हुई पहचान।

वारदात: बहोड़ापुर की इंद्रा कॉलोनी में आधी रात को रंजिश का बदला लेने की कोशिश।

ग्वालियर। मोहल्ले के आपसी विवाद का बदला लेने के लिए एक पूरे हंसते-खेलते परिवार को जिंदा जलाने की रोंगटे खड़े कर देने वाली साजिश का खुलासा हुआ है। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में दो नकाबपोश बदमाशों ने गुरुवार की आधी रात के बाद एक घर और बाहर खड़ी गाड़ी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि पेट्रोल की तीखी गंध के कारण घर की महिला की नींद सही समय पर खुल गई। महिला की तत्परता और बहादुरी के चलते बदमाश बिना माचिस जलाए ही मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस को इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

रात 3 बजे खिड़की से झांका, तो उड़ गए होश
इंद्रा कॉलोनी निवासी हरीशचंद्र गुप्ता पेशे से टेलर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को पूरा परिवार खाना खाकर गहरी नींद में सो रहा था। रात करीब 3 बजे उनकी पत्नी मोना गुप्ता को अचानक नाक में पेट्रोल की तेज गंध महसूस हुई, जिससे उनकी आंख खुल गई। किसी अनहोनी की आशंका होने पर मोना ने जैसे ही खिड़की से बाहर झांका, उनके होश उड़ गए। बाहर चेहरे पर साफी (कपड़ा) बांधे दो संदिग्ध युवक उनके मुख्य दरवाजे और बाहर खड़ी बाइक पर बोतल से पेट्रोल छिड़क रहे थे।

माचिस जलाने ही वाले थे बदमाश, महिला की बहादुरी ने बचाया
मोना गुप्ता ने ऐसी खौफनाक स्थिति में घबराने के बजाय गजब की सूझबूझ दिखाई। वे तुरंत दौड़कर गईं और घर का मुख्य दरवाजा खोल दिया। अचानक गेट खुलने और महिला को सामने खड़ा देख दोनों बदमाश बुरी तरह हड़बड़ा गए। इससे पहले कि वे माचिस जलाकर आग लगा पाते, पकड़े जाने के डर से पेट्रोल की बोतल वहीं फेंककर गली की तरफ भाग निकले। मोना की इस त्वरित बहादुरी के कारण घर में सो रहे कई लोगों की जान बच गई।

आपसी रंजिश में रची गई थी जानलेवा साजिश
टेलर हरीशचंद्र गुप्ता के अनुसार, दो दिन पहले उनके बेटे और उसके दोस्तों का मोहल्ले में ही रहने वाले समीर खान नाम के युवक से किसी बात पर विवाद हुआ था। समीर लगातार उनके बेटे पर अपने दोस्तों को बुलाने का दबाव बना रहा था और समझौता न होने पर उसने पूरे परिवार को जिंदा फूंकने का यह जानलेवा प्लान तैयार किया।

पुलिस का बयान

बहोड़ापुर थाना प्रभारी (TI) आलोक परिहार का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें दबोचने के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें