
बहु की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग ससुर ने की आत्महत्या (Photo Source- Patrika)
MP News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक 95 साल के बुजुर्ग द्वारा आत्महत्या करने क सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, यहां एक बहू और अन्य परिजन द्वारा की जा रही प्रताड़ना से तंग आकर ससुर ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ये सनसनीखेज घटना थाटीपुर थाना इलाके की नेहरू कॉलोनी की है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हर किसी के मुंह पर सिर्फ एक की बात है कि, बुजुर्ग को किस कदर का प्रताड़ित किया गया होगा कि, आखिर इस उम्र में आकर उसने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि, बुजुर्ग ने खुद को पेट में गोली मारी थी, जो पीठ से आर-पार हो गई। पास ही उनकी बारह बोर की लाइसेंसी राइफल भी मिली है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। साथ ही, मामले की जांच शुरु की।
जांच पड़ताल की तो मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिससे पता चला कि बुजुर्ग अपनी बड़ी बहू से शारीरिक और मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित हो चुका था। पारिवारिक क्लेश ने इतनी उम्र में भी उसका जीवन इस कदर ग्रस्त कर दिया था कि, बुजुर्ग ने जान देने में ही भलाई समझी।
नेहरू कॉलोनी निवासी रामाधार गुप्ता डेयरी संचालक थे। फिलहाल पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया है और मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
15 Feb 2026 08:05 am

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)