6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरदोई, Jun 03, 2026

हरदोई में BJP नेता का अनोखा कारनामा: योगी आदित्यनाथ CM बने रहें, इसलिए 200 बार कराया मुंडन

Hardoi News: हरदोई में भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य ने करीब 200 बार मुंडन कराया है। बीजेपी नेता के इस कारनामे के पीछे उनकी खास वजह छिपी है।

सर मुड़वाते बीजेपी नेता, फोटो सोर्स- पत्रिका

हरदोई में बीजेपी नेता ने 200 बार सिर मुंडवाया (फोटो- पत्रिका)

BJP Leader Completes 200 Head Shavings: हरदोई में एक भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अनोखी मन्नत मांगी है। बीजेपी नेता अपनी मन्नत पूरी करने के लिए कई बार सिर मुंडवा चुके हैं। दरअसल, बीजेपी नेता मुकुल सिंह ने मन्नत मांगी है कि योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री पद पर बने रहें या फिर और ऊंचे पर पर आसीन हो जाएं। अब बीजेपी नेता मुकुल सिंह के कारनामे की तेजी से चर्चा हो रही है।

जिला भाजपा कार्य समिति सदस्य हैं मुकुल सिंह

उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले भाजपा नेता और जिला कार्य समिति सदस्य मुकुल सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए पिछले 4 साल से अधिक समय से लगातार मुंडन करवा रहे हैं। वे अब तक लगभग 200 बार मुंडन करवा चुके हैं। इस संबंध में मुकुल सिंह ने बताया कि 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने मन्नत मांगी थी कि योगी आदित्यनाथ दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह मुंडन कराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी मन्नत मांगी थी कि जब तक वह प्रदेश या देश में पद पर बने रहेंगे, तब तक वह मुंडन कराते रहेंगे।

हिंदू धर्म में मुंडन का विशेष महत्व

मुकुल सिंह ने बताया कि अब तक 200 बार मुंडन करवा चुका हैं। अब उनकी इच्छा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री बने। मुकुल सिंह का कहना है कि हिंदू धर्म में मुंडन की बहुत बड़ी मान्यता है। मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें हिंदुत्व वादी नेता मिला है। अब उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता हूं। मुकुल सिंह लगातार इसी प्रकार मुंडन करवाते रहेंगे। मुकुल सिंह ने बताया कि वह हफ्ते में एक या दो बार मुंडन जरूर करवाते हैं। 2022 से यह क्रम चल रहा है। 24 मार्च 2022 को पहली बार मुंडन करवाया था। जबकि 25 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली थी।

राजनीतिक महत्वाकांक्षा और लाभ के लिए यह सब नहीं

भाजपा नेता मुकुल सिंह ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में प्रभु श्री राम से मनौती मांगी थी। उनका कहना है कि राजनीतिक लाभ और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के लिए हुआ यह सब नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में नेतृत्व, प्रशासनिक क्षमता, राष्ट्र हित के प्रति समर्पण है। उनकी इच्छा है कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी रहे। ‌ जिससे विकास सुशासन और कानून व्यवस्था को मजबूती मिले। ‌ भविष्य में भी इसी प्रकार हुआ मुंडन करवाते रहेंगे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें