5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथरस, Jun 05, 2026

Married by Hiding Religion: युवती जिसे समझती थी साहब सिंह, वह निकला साजिद; शादी के बाद हुआ खुलासा, पति समेत 4 गिरफ्तार

Hathras Hidden Identity Marriage: हाथरस में एक शख्स ने अपना असली नाम और धर्म छिपाकर हिंदू युवती से शादी की। सच्चाई सामने आई तो बवाल मच मचा, पूरी खबर पढ़िए...

सीओ सदर फोटो सोर्स पुलिस X अकाउंट

सीओ सदर (फोटो सोर्स-पुलिस X अकाउंट)

Hathras Hidden Identity Marriage: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक युवती ने युवक पर अपनी पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने और शादी करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि शादी के बाद उसे पति की वास्तविक पहचान का पता चला। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 6 लोगों के खिलाफ मारपीट और उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाथरस के जलेसर रोड क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने पति और उसके परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि कुछ वर्ष पहले उसकी मुलाकात नवीपुर के रहने वाले एक युवक से हुई थी। युवक ने खुद को साहब सिंह चौहान बताकर उससे दोस्ती की और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

युवती के अनुसार, दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया। बाद में दोनों ने आपसी सहमति से कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद दोनों दिल्ली में रहने लगे। पीड़िता का आरोप है कि काफी समय बाद उसे जानकारी मिली कि युवक ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाई थी। उसके पति का असली नाम साजिद है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

सच्चाई सामने आने पर युवती को प्रताड़ित किया

युवती का कहना है कि सच्चाई सामने आने के बाद भी उसने वैवाहिक जीवन जारी रखने की कोशिश की, लेकिन उसके पति का व्यवहार बदल गया। आरोप है कि कुछ समय पहले पति उसे अपने पैतृक गांव नवीपुर ले गया, जहां परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। इस दौरान युवती को जबरन मांस खिलाया गया और बुर्का पहनने के लिए दबाव बनाया गया।

मुस्लिम रीति रिवाज अपनाने का बनाया दबाव

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसका कहना है कि उस पर अपनी इच्छा के विरुद्ध कुछ मुस्लिम रीति-रिवाज अपनाने का दबाव बनाया गया। कई बार मारपीट भी की गई। युवती के मुताबिक गुरुवार सुबह पति ने उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे सादाबाद गेट क्षेत्र में छोड़कर चला गया।

पुलिस ने पति समेत 6 लोगों पर दर्ज किया केस

घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली सदर पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ मारपीट, उत्पीड़न और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में हाथरस जिले के सीओ नगर ने बताया कि एक महिला ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया कि उसके साथ पति और ससुराल के अन्य लोगों ने मारपीट की है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वर्ष 2024 में उसने पति से कोर्ट मैरिज की थी। इसमे यह बात भी प्रकाश मे आई है कि पति ने अपनी पहचान और धर्म छुपा कर शादी किया था। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पति समेत 4आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें