
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, सेना के जवान की हत्या
हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-अलीगढ़ पर हाथरस रोड स्थित मुन्नी देवी ढाबे के सामने दिनदहाड़े बेखौफ हमलावरों ने सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार को सेना का जवान एक मुकदमे के सिलसिले में कार से पेशी पर आया था।
लौटते समय घर से कुछ दूर पर कार सवार चार लोगों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर, फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान भागते पर कार का टायर फट गया, जिससे गाड़ी रुक गई और शीशा भी टूट गया।
गोलियां के बीच जान बचाने के लिए सैनिक अपनी कार से बाहर भागा लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और चारों लोग लगातार फायरिंग करते रहे। भागते समय पहले उसके पैर में गोली मारी गई, जिससे वह गिर पड़ा।
इसके बाद तीन और गोलियां मारी गईं, जिनमें एक गोली सीने में और दूसरी सिर में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
गोली लगने के बाद सेना के जवान की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जवान को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक सादाबाद के गांव समदपुर निवासी रिटायर्ड सैनिक देवेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। पुत्र अखिलेश आगरा कैंट में तैनात थे। अखिलेश के पिता भी फौज में सेवा दे चुके हैं और सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
अखिलेश गुरुवार को आगरा से हाथरस न्यायालय में एक मुकदमे की तारीख के सिलसिले में पेशी पर आये थे। घटना की सूचना मिलते ही सादाबाद कोतवाली पुलिस के साथ ASP पुलिस अधीक्षक रामन्नाथ कुशवाहा और CO अमित पाठक मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। अखिलेश शादीशुदा था और उसका एक बच्चा है। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
SP चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि नेशनल हाईवे-502 पर एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी थी। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
Published on:
05 Feb 2026 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allहाथरस
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
