4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Garlic Peel Benefits: लहसुन का छिलका भी है सुपरफूड! न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया ऐसे खाएं छिलका, मिलेंगे ये फायदे

Garlic Peel Benefits: लहसुन के छिलके बेकार नहीं हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और पोषक तत्व इम्युनिटी और त्वचा के लिए फायदेमंद हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Feb 04, 2026

Garlic Peel Benefits

Garlic Peel Benefits (Photo- gemini ai)

Garlic Peel Benefits: अक्सर हम लहसुन छीलते ही उसके छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लहसुन को तो हम सेहत के लिए फायदेमंद मानते हैं, लेकिन उसका छिलका भी उतना ही काम का हो सकता है, यह बहुत कम लोग जानते हैं। हजारों सालों से लहसुन का इस्तेमाल खाने और दवा दोनों के रूप में होता आया है।

लहसुन क्यों माना जाता है सुपरफूड (lahsun khane ke fayde)

लहसुन में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-कैंसर गुण भी पाए जाते हैं। हालांकि ज्यादा मात्रा में खाने से एसिडिटी या बदहजमी हो सकती है, लेकिन सीमित मात्रा में लहसुन सेहत के लिए वरदान है।

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया लहसुन के छिलके का सच (lahsun ke chilke ke fayde)

न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि लहसुन का छिलका बिल्कुल भी बेकार नहीं होता। उनके मुताबिक, लहसुन के छिलकों में आपकी सोच से ज्यादा पोषण छुपा होता है। यह पतला सा छिलका कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

लहसुन के छिलके में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं

नमामी अग्रवाल के अनुसार, लहसुन के छिलकों में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लामेटरी तत्व पाए जाते हैं। ये सभी चीजें त्वचा को हेल्दी रखने, ग्लो बढ़ाने और इम्युनिटी मजबूत करने में मदद करती हैं।

लहसुन के छिलके कैसे खाएं? जानिए आसान तरीका

अगर आप सोच रहे हैं कि लहसुन का छिलका आखिर खाया कैसे जाए, तो इसका तरीका बहुत ही आसान है। सबसे पहले छिलकों को अच्छे से धो लें और सुखा लें। इसके बाद इन्हें तवे या ओवन में हल्का सा भून लें, जब तक ये कुरकुरे न हो जाएं। फिर इन्हें पीसकर पाउडर बना लें।

घर पर बनाएं हेल्दी गार्लिक सीजनिंग

इस पाउडर में आप नमक, लाल मिर्च या काली मिर्च मिला सकते हैं। अब आपका घर का बना हेल्दी गार्लिक सीज़निंग तैयार है। इसे आप सब्जियों, सूप, पॉपकॉर्न पर डाल सकते हैं या फिर पराठे के आटे में भी मिला सकते हैं।

सेहत और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद

लहसुन के छिलके का इस्तेमाल न सिर्फ आपकी सेहत के लिए अच्छा है, बल्कि यह खाने की बर्बादी को भी कम करता है। यह एक आसान और सस्टेनेबल आदत है, जिसे हर कोई अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अपना सकता है। अगली बार जब लहसुन छीलें, तो उसका छिलका फेंकने से पहले जरूर सोचें। हो सकता है जिस चीज को आप बेकार समझ रहे हों, वही आपकी सेहत का नया राज बन जाए।