AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Heal Your Gut: हमारी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट हेल्थ या आंत स्वास्थ्य की सही फंक्शनिंग हमारे पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। इसमें पेट, छोटी आंत (small intestine) और बड़ी आंत (long intestine) शामिल होती है। यह डाइजेशन, नुट्रिशन अब्सॉर्प्शन, इम्यून सिस्टम की फंक्शनिंग के लिए जरूरी है। हमारा गट (आंत) अरबों माइक्रोऑर्गैनिस्मस जिन्हें गट माइक्रोबीटा कहते हैं, से बना है। यह हमारे आंत के स्वस्थ (gut health) को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये लाभकारी बैक्टीरिया भोजन को तोड़ने में मदद करते हैं, आवश्यक नुट्रिशन पैदा करते हैं, सूजन को नियंत्रित करते हैं और इम्युनिटी बढ़ाते हैं। आंत का हेल्दी होना आवश्यक है क्योंकि यह डाइजेस्टिव प्रोब्लेम्स को रोकने में मदद करता है, नुट्रिएंट्स पैदा करता है, एक मजबूत इम्यून सिस्टम तैयार करता है, और मानसिक स्वास्थ्य और पूरी बॉडी को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए, हमेशा संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्ट्रेस मैनेजमेंट और हाइड्रेशन के माध्यम से अपने पेट के स्वास्थ्य की देखभाल करना हमारी हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण है। इस आर्टिकल में जानिए एक खराब गट हेल्थ किस तरह की शारीरिक व मानसिक परेशानियों का कारण बन सकता है।

Digestive Problems: अक्सर पेट फूलना, गैस, कब्ज, डायरिया और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी पाचन संबंधी समस्याएं होना एक अनहेल्दी गट का संकेत हैं। आंत माइक्रोबायोटा में असंतुलन और पाचन एंजाइम उत्पादन में कमी सामान्य पाचन प्रक्रिया को बाधित कर सकती है, जिससे असुविधा और अनियमित बोवेल मूवमेंट्स (bowel movements) हो सकते है।
Weak Immune System: आंत हमारी इम्यून सिस्टम की फंक्शनिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एक खराब आंत स्वास्थ्य इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है, जिससे हम इन्फेक्शन, एलर्जी और ऑटोइम्यून बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं। गट बैक्टीरिया यानी आंत के जीवाणुओं का असंतुलन और लिकी गट (रिसी हुई आंत) सूजन को जन्म दे सकती है।

Systemic Inflammation: क्रोनिक इंफ्लमैशन, यानी सूजन, एक खराब आंत स्वास्थ्य का एक सामान्य परिणाम है। ये तब होती है जब हमारी आंत स्वस्थ नहीं होती है। इसका अर्थ है कि खराब चीजें जैसे टॉक्सिन्स, बिना पचे भोजन और हानिकारक बैक्टीरिया हमारे ब्लड में जा सकते हैं और हमारे शरीर में सूजन पैदा कर सकते हैं। यह सूजन हार्ट डिजीज, डायबिटीज और कुछ तरह के कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। इसलिए, इन समस्याओं से बचने के लिए अपने पेट का ख्याल रखना वास्तव में महत्वपूर्ण है।
Nutrition Deficiency: जब हमारी आंत स्वस्थ नहीं होती है, तो हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन से महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को लेने में परेशानी हो सकती है। इसका मतलब यह है कि अगर हम एक बैलेंस्ड डाइट भी लेते हैं, तब भी हमारे शरीर को सभी विटामिन, मिनरल्स और अन्य जरूरी नुट्रिशन नहीं मिल पाता है। यह हमारे समग्र स्वास्थ्य के साथ समस्याएं पैदा कर सकता है और हमारे शरीर में कुछ पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा नहीं होने का कारण बन सकता है।
Mental Health: आंत और मस्तिष्क के बीच एक मजबूत संबंध है, जिसे अक्सर गट-ब्रेन एक्सिस (gut-brain axis.) कहा जाता है। कई स्टडीज के अनुसार आंत के खराब स्वास्थ्य को स्ट्रेस, डिप्रेशन और मूड डिसऑर्डर जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जोड़ा गया है। आंत माइक्रोबायोटा न्यूरोट्रांसमीटर का उत्पादन करता है और हमारे मेन्टल हेल्थ को प्रभावित करते हुए हमारे ब्रेन के साथ कम्युनिकेट करता है।
यह भी पढ़ें: यहां जानें कैसे मेथी पाचन, पीरियड पैन के दर्द में मदद करती है
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
09 Jun 2023 10:57 am
Published on:
09 Jun 2023 10:13 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।