16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Home Remedies For Teeth Care: घरेलू नुस्खे अपनाने से पहले रखें ये सावधानियां, वरना दांतों को हो सकता है नुकसान

Home Remedies For Teeth Care: घरेलू नुस्खों से दांतों की देखभाल करना आम बात है, लेकिन अगर इन्हें बिना जानकारी और सावधानी के अपनाया जाए तो दांतों को नुकसान भी हो सकता है। जानिए कौन-से नुस्खे कर सकते हैं नुकसान और किन बातों का रखना चाहिए ध्यान।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Home Remedies For Teeth Care

Home Remedies For Teeth Care प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Home Remedies For Teeth Care: घर की महिलाएं हमेशा अपने परिवार की सेहत का खास ध्यान रखती हैं। छोटी-मोटी तकलीफों में वे घरेलू नुस्खों को ही सबसे पहले आजमाती हैं। आमतौर पर दांतों की सफाई या दर्द में हमारे घर की औरतें पुराने जमाने के उपाय ही आजमाती है- जैसे नमक, सरसों का तेल, नींबू, बेकिंग सोडा या हल्दी।

लेकिन इन उपायों को अगर सही तरीके और सही जानकारी के बिना किया जाए तो फायदा तो दूर उल्टा नुकसान भी हो सकता है। इस बारे में दंत चिकित्सक डॉ. अर्चना सैनी का कहना है कि घरेलू नुस्खों को अपनाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं किन-किन बातों से सतर्क रहना चाहिए।

जानिए कौन से घरेलू नुस्खे बना सकते हैं परेशानी का कारण

1. नमक और सरसों तेल से रगड़ना

यह नुस्खा कई सालों से लोग अपनाते आ रहे हैं। इससे पायरिया जैसी परेशानी में कुछ राहत मिल सकती है। लेकिन अगर इसे ज्यादा रगड़ा जाए या रोज इस्तेमाल किया जाए तो मसूड़े छिल सकते हैं और घाव बनने लगते हैं। इससे सूजन और दर्द की परेशानी भी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: Chipkali Bite Treatment: क्या सच में छिपकली के काटने से जान जा सकती हैं? एक्सपर्ट ने किया बड़ा खुलासा

2. बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल

दांतों की चमक बढ़ाने के लिए कुछ लोग बेकिंग सोडा में नींबू मिलाकर दांत साफ करते हैं। लेकिन नींबू में तेज अम्ल होता है जो दांतों की ऊपरी परत यानी इनामेल को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे दांत जल्दी सड़ सकते हैं और कमजोर हो जाते हैं।

3. हल्दी और नारियल तेल की मालिश

मसूड़ों की सूजन में लोग हल्दी और नारियल तेल से मालिश करते हैं। ये तरीका कुछ हद तक ठीक भी है, लेकिन अगर दांत में पहले से कीड़ा लगा है तो हल्दी उसकी सड़न को और बढ़ा सकती है।

4. लौंग या लौंग का तेल लगाना

दांत दर्द में आराम देने के लिए लौंग या उसका तेल लगाया जाता है। मगर ज्यादा देर तक दांतों के बीच लौंग रह जाए तो वह वहीं सड़ सकती है और नई परेशानी खड़ी कर सकती है।

इन बातों का रखें खास ध्यान

मात्रा और समय का ध्यान रखें- किसी भी घरेलू नुस्खे को हर दिन न अपनाएं। हफ्ते में 1-2 बार काफी है।

दांत चिकित्सक से सलाह लें - अगर मसूड़ों में सूजन या दांतों में पहले से कोई दिक्कत है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें- नुस्खे आजमाने से पहले साफ-सफाई का ध्यान जरूर रखें। बच्चों पर कोई भी घरेलू उपाय बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं अपनाएं।

दांत ब्रश करना न छोड़ें - घरेलू नुस्खे अपनाएं लेकिन ब्रश रोज जरूर करें।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!