AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Prem Chopra Health Update : वरिष्ठ बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा (90) गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। कुछ दिन पहले प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती हुए थे जिसके बाद उनके फैंस काफी परेशान हुए। अब शरमन ने प्रेम चोपड़ा की हेल्थ को लेकर अपडेट (Prem Chopra Latest Health Update) दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रेम चोपड़ा दिल की बीमारी (Prem Chopra Heart Disease) से जूझ रहे हैं। आइए, कार्डियोलॉजिस्ट से जानते हैं इस बीमारी के बारे में-
एक्टर शरमन जोशी ने मंगलवार को प्रेम चोपड़ा के हेल्थ के बारे में इंस्टाग्राम पर जानकारी शेयर की है। एक्टर ने बताया कि उनके ससुर सीवियरल एओर्टिक स्टेनोसिस की समस्या से जूझ रहे थे। इसके लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर TAVI किया गया था। इसके बाद उनकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है।
शरमन जोशी ने कहा, "पिताजी को गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस का पता चलने पर डॉ. राव ने बिना ओपन-हार्ट सर्जरी के वाल्व को TAVI प्रक्रिया से बदला। साथ ही डॉ. गोखले के निरंतर मार्गदर्शन ने हमें आत्मविश्वास दिया।" बता दें, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन गोखले और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रविंदर सिंह राव ने प्रेम चोपड़ा का इलाज किया है।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक, सीवियरल एओर्टिक स्टेनोसिस की समस्या हार्ट यानी महाधमनी से जुड़ी है। इससे जूझ रहे मरीज को TAVI (Transcatheter Aortic Valve Implantation) के जरिए बचाया जाता है। बता दें, प्रेम चोपड़ा के हार्ट के एओर्टिक वाल्व को बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ये प्रोसिजर किया गया है।
डॉ. जी सिंघल, कार्डियोलॉजिस्ट ने पत्रिका के साथ बातचीत में बताया कि सीवियर एओर्टिक स्टेनोसिस एक हार्ट कंडीशन है। इसे वजह से दिल में कुछ दिक्कतें होती हैं। ये हार्ट अटैक की तरह ही लगता है। क्योंकि, महाधमनी में ब्लड की रुकावट की समस्या होने लगती है।
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन कहता है कि ये वाल्व बदलने का एक तरीका है। इसको डॉक्टर की देखरेख में किया जाता है। भले ही ये बिना हार्ट को खोले ही किया जाता है पर, उम्र के साथ-साथ इसका रिस्क भी बढ़ जाता है।
डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारी अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन और डॉक्टर से बातचीत करके सिर्फ जागरूक करने के उद्देश्य से दी गई है। इन बातों के मेडिकल उपचार आदि नहीं किया जा सकता है। अगर आपको किसी तरह की हार्ट की दिक्कत है तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही कुछ करें।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
09 Dec 2025 05:38 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।