15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

White Discharge Causes: व्हाइट डिस्चार्ज बंद करने की कोशिश कर रही हैं? रुक जाइए! कहीं आप अपने ही हाथों अपने शरीर को बीमार तो नहीं बना रहीं?

White Discharge Causes: व्हाइट डिस्चार्ज हमेशा बीमारी नहीं होता। जानिए कब यह नॉर्मल है और कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए, डॉ. तनाया की राय के साथ।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
White Discharge Causes

White Discharge Causes (Photo- freepik)

White Discharge Causes in Women: आजकल वुमेन्स हेल्थ के नाम पर सबसे बड़ा स्कैम व्हाइट डिस्चार्ज को बीमारी बताकर उसका इलाज बेचना है। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर आपको हजारों वीडियो, नुस्खे और प्रोडक्ट मिल जाएंगे, जो दावा करते हैं कि व्हाइट डिस्चार्ज को ठीक किया जा सकता है। जबकि सच्चाई यह है कि ज्यादातर मामलों में व्हाइट डिस्चार्ज बिल्कुल नॉर्मल होता है।

व्हाइट डिस्चार्ज क्यों होता है?

जिस तरह हमारी स्किन खुद को हेल्दी और मॉइस्चराइज रखने के लिए नेचुरल ऑयल बनाती है, उसी तरह वजाइना भी खुद को साफ और सुरक्षित रखने के लिए नेचुरल डिस्चार्ज बनाती है। यही व्हाइट डिस्चार्ज है। इसका काम वजाइना के अंदर बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखना और इंफेक्शन से बचाना होता है।

पूरे महीने बदलता रहता है टेक्सचर

व्हाइट डिस्चार्ज की कंसिस्टेंसी पूरे महीने बदलती रहती है। कभी यह कच्चे अंडे के सफेद हिस्से (egg white) जैसा स्ट्रेची हो सकता है, तो कभी हल्का मिल्की या क्रीमी दिखता है। ओव्यूलेशन और पीरियड्स से पहले इसमें बदलाव आना बिल्कुल सामान्य है। जानी-मानी गायनेकोलॉजिस्ट और हेल्थ एजुकेटर डॉ. तनाया नरेंद्र (Dr. Tanaya / Dr Cuterus) भी साफ कहती हैं कि जब तक कोई तकलीफ नहीं है, तब तक डिस्चार्ज को क्योर करने की जरूरत नहीं होती।

कब बन सकता है खतरे की घंटी?

हर डिस्चार्ज नॉर्मल नहीं होता, लेकिन हर डिस्चार्ज बीमारी भी नहीं है। अगर व्हाइट डिस्चार्ज के साथ तेज खुजली, बहुत ज्यादा बदबू, जलन या रेडनेस, रंग का हरा, पीला या ग्रे होना, दर्द या असहजता जैसी समस्याएं हों, तो यह इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में घरेलू नुस्खे अपनाने की बजाय डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

कैसे फैलाया जा रहा है डर?

कई लोग महिलाओं के डर और शर्म का फायदा उठाकर व्हाइट डिस्चार्ज की दवा, डिटॉक्स ड्रिंक और वजाइनल क्लीनिंग प्रोडक्ट बेचते हैं। डॉ. तनाया इस डर फैलाने को गलत और अनवैज्ञानिक बताती हैं। जरूरत से ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से वजाइना का नेचुरल बैलेंस बिगड़ सकता है और समस्या बढ़ सकती है।

सही जानकारी ही असली इलाज

वुमेन्स हेल्थ का मतलब डराना नहीं, बल्कि सही जानकारी देना है। नॉर्मल व्हाइट डिस्चार्ज शरीर की हेल्दी प्रक्रिया है, कोई बीमारी नहीं। खुद को समझना, शरीर के संकेत पहचानना और गलत जानकारी से दूर रहना ही सबसे बड़ा इलाज है।

क्या रखें ध्यान?

अगर कोई परेशानी नहीं है, तो व्हाइट डिस्चार्ज को लेकर घबराने की जरूरत नहीं। साफ-सफाई रखें, ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट्स से बचें और जरूरत पड़ने पर ही डॉक्टर से सलाह लें। याद रखें, सही जानकारी आपको फालतू इलाज और स्कैम से बचा सकती है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!