14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lizard Prevention Tips : घर से तुरंत दूर भाग जाएगी छिपकली, अपनाएं ये शानदार घरेलू नुस्खे

Lizard Prevention Tips : मानसून के मौसम में घर के अंदर कीट-पतंगों समेत छिपलियों की समस्या बढ़ जाती है। गांव हो या शहर, हर जगह रहने वाले लोग इन परेशानियों का सामना करते हैं।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
home_remedies_for_lizard_prevention.png

Home Remedies For Lizard Prevention

Lizard Prevention Tips : मानसून के मौसम में घर के अंदर कीट-पतंगों समेत छिपलियों की समस्या बढ़ जाती है। गांव हो या शहर, हर जगह रहने वाले लोग इन परेशानियों का सामना करते हैं। बारिश के मौसम में विशेषतौर पर रात के समय लाइट जलाने से कीड़े और छिपकलियां आ जाती हैं। ये कीड़े-मकोड़े कई बार लोगों को काट लेते हैं और संक्रमण के शिकार हो जाते हैं। घरों में छिपकली आना एक आम बात है। हालांकि बारिश में इनका कहर बढ़ जाता है। ऐसे में घर के वातावरण को अच्छा और साफ रखने के लिए छिपकली को घर से निकालना जरूरी है। अगर आप छिपकली से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस बारे में आपको जरूर जान लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Food Diet in Monsoon: मानसून के मौसम में आपको अस्पताल पहुंचा सकती हैं ये 4 चीजें, आज ही छोड़ दें खाना

पेपर स्प्रे करें यूज
घर से छिपकली भगाने के पेपर स्प्रे सबसे अच्छा विकल्प है। आप घर पर आसानी से काली मिर्च का स्प्रे तैयार कर सकते हैं। इसके लिए कुछ काली मिर्च लें और उन्हें पीसकर पाउडर बना लें। अब इसे आप पानी में अच्छी तरह मिलाएं और स्प्रे बॉटल में भर लें। अब जिन जगहों पर आपको छिपकलियां मिलती हैं, वहां इस मिश्रण को छिड़कें। यह स्प्रे करने से छिपकली उन जगहों पर नहीं जाएंगी। काली मिर्च की बजाए आप लाल मिर्च पाउडर या हॉट सॉस पानी में मिलाकर भी मिक्सचर बना सकते हैं। इसका छिड़काव भी छिपकली से छुटकारा दिलाने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें : डेंगू बुखार में कभी नहीं गिरेगी Blood Platelets, तुरंत पीएं इन 2 पौधों के पत्तों का रस

प्याज-लहसुन करें यूज
प्याज और लहसुन में तेज गंध होती है, जो छिपकली को भगाने में मदद करती है। ये दोनों चीजें छिपकली को बिना नुकसान पहुंचाए आसानी से छुटकारा पाने का यह एक अच्छा तरीका है। छिपकलियों को दूर रखने के लिए अपने घर में कुछ प्याज के टुकड़े या कच्चे लहसुन की कलियां रख दें। यदि आप ऐसा नहीं कर पाते, तो उन्हें एक प्लास्टिक की बोतल में थोड़ा पानी डालकर रखें। इससे छिपकली घर में नहीं आएंगी और कीट-पतंगों से भी कुछ राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : Kantola Benefits : बॉडी स्किन को चमका देती है कंटोला की सब्जी, जानिए इसके और भी फायदे

यूज करें नेफ्थलीन की गोलियां
नेफ्थलीन गोलियों को घर में रखकर भी छिपकलियों से छुटकारा पाया जा सकता है। हालांकि इसका उपयोग केवल उन घरों में करना चाहिए, जहां पालतू जानवर या छोटे बच्चे नहीं हों। नेफ्थलीन की गोलियों के संपर्क में आने से पालतू जानवर और इंसानों के स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। छिपकलियां नेफ्थलीन की तेज़ गंध को सहन नहीं कर पाती हैं और भाग जाती हैं। इन गोलियों को रसोई की अलमारी और सिंक के नीचे रखा जाना चाहिए। हालांकि, खाने पीने के सामानों के आसपास नेफ्थलीन को नहीं रखना चाहिए।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!