भारत, May 31, 2026

Horoscope 1 June 2026: 1 जून 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा कार्यक्षेत्र में लाभ, कुछ को बरतनी होगी सावधानी (फोटो सोर्स : Freepik)
Aaj Ka Rashifal 1 June 2026: आज यानि 1 जून से बुध का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश हो रहा है, इसका प्रभाव कैसा होगा और क्या करना चाहिए जानते है पंडित मुकेश भारद्वाज से मेष से मीन राशि वालों का आज का दैनिक राशिफल, शुभ अंक और रंग और साथ ही जाने बुध गोचर से किसको होगा लाभ और किसको रहना होगा सावधान
सावधानी से कार्य करने का दिन है। मशीनरी और वाहन संचालन में एकाग्रता बनाए रखनी होगी। पुराने मुद्दों को उठाकर विरोधी तनाव देने की कोशिश कर सकते हैं। आत्मविश्वास और मेहनत के साथ कार्य करने से सभी परेशानियों का हल ढूंढ पाएंगे।
शुभ रंग: ग्रे (Grey), शुभ अंक: 4
फैशन और डिजाइनिंग के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। भावनात्मक संबंधों से थोड़ी निराशा मिल सकती है। व्यवसाय और कार्यों की गति उम्मीद से बेहतर रहेगी। पूर्व में किए गए आकलन सही सिद्ध होने से आर्थिक लाभ मिल सकता है।
शुभ रंग: महरून (Maroon), शुभ अंक: 8
बदलती हुई आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भूमि और भवन से जुड़े निर्माण के क्षेत्र में नए निवेश करने से बचना होगा। खर्चों में सुरक्षात्मक नीति अपनाएं। निकटवर्ती लोगों की आलोचना से बचें।
शुभ रंग: ब्राउन (Brown), शुभ अंक: 5
सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण दिन है। सभी का सहयोग लेकर कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में पूंजी की कमी मित्रों और परिवारजनों के सहयोग से दूर होगी। भावनात्मक संबंधों में पारदर्शिता रखें।
शुभ रंग: कॉफी (Coffee), शुभ अंक: 6
पुराने सहयोगियों के जुड़ने से स्थिति नियंत्रण में आएगी। आलोचना को सहज भाव से लेना होगा। अपनों के साथ कठोर व्यवहार से बचें। दूसरों को सहयोग करने से पहले अपने कार्य और लक्ष्य पूर्ण करें।
शुभ रंग: रेड (Red), शुभ अंक: 1
कार्यों में विविधता से चहुंमुखी विकास का आनंद मिल सकता है। समय पक्ष का बना है; परिश्रम से उसे और बेहतर बनाया जा सकता है। पारिवारिक जीवन में त्याग और सहयोग की भावना से पुराने तनाव दूर हो सकते हैं।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट (Off-White), शुभ अंक: 3
व्यावसायिक वार्तालाप सफल हो सकती है। धैर्य रखना होगा। संवाद में आरोप-प्रत्यारोप से बचना होगा। प्रेम संबंधों में साथी का व्यवहार अनपेक्षित रह सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में लापरवाही न बरतें।
शुभ रंग: ब्राइट व्हाइट (Bright White), शुभ अंक: 5
कर्म की प्रधानता से जुड़ा दिन है। स्वार्थी लोग आपकी व्यस्तता और समय का दुरुपयोग करना चाहेंगे। खेल और प्रतिस्पर्धा में वांछित सफलता मिलने की संभावना है। कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा।
शुभ रंग: डार्क कॉफी (Dark Coffee), शुभ अंक: 1
रिश्तों में संवाद को लेकर तनाव बढ़ सकता है। व्यावसायिक खर्च के बढ़ने से स्थितियों को संभालने के लिए अधिक एकाग्रता और कुशलता की आवश्यकता रहेगी। मनोरंजन आदि से जुड़े क्रियाकलापों को टालना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: सैफ्रन (Saffron/केसरिया), शुभ अंक: 3
जॉब में स्थिरता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। नए संपर्क बनेंगे। पुराने भावनात्मक रिश्तों में स्थायी दूरी की संभावना के योग बन रहे हैं। सावधानी से आगे बढ़ना होगा। भाई-बहनों से वार्तालाप में तनाव का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: पीकॉक ब्लू (Peacock Blue), शुभ अंक: 8
उच्च अधिकारियों के बीच आपके कार्यों की सराहना होगी। गर्व करने के अवसर मिलेंगे। अच्छे समय का उपयोग नई व्यवस्थाओं को बनाने और पुराने अधूरे कार्यों को पूरा करने में करना ज्यादा सार्थक रहेगा। भावनात्मक संबंधों में मधुरता मिलेगी।
शुभ रंग: पर्पल (Purple), शुभ अंक: 7
भाग्य का समर्थन मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान से जुड़े और वैवाहिक संबंधों से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दूसरों पर निर्भरता कम करनी होगी। वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ रंग: गोल्डन (Golden), शुभ अंक: 9
संबंधित विषय:
Updated on: 03 Jun 2026 10:13 am

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।