
Kal Ka Rashifal 12 February : 12 फरवरी का राशिफल: मेष, वृषभ और सिंह को मिलेगा बड़ा लाभ
Kal Ka Rashifal 12 February: 12 फरवरी को आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी, कारोबार और करियर का क्या हाल रहेगा, ऐसे सवाल मन में हैं तो पढ़िए पंडित मुकेश भारद्वाज का आज का राशिफल (Today Horoscope)
दोपहर बाद कार्यों की गति में सुधार होगा। मार्केटिंग से जुड़े लोग लाभान्वित हो सकते हैं। महत्वपूर्ण विषयों पर विचार को फिलहाल टालना ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पेरेंट्स के साथ बातचीत सकारात्मक रहेगीं।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 3
आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कर ले। भावनात्मक संबंधों पर निर्भरता को कम करना होगा। साझेदारी व्यवसाय में वार्तालाप सकारात्मक रहेगी। आपके प्रभाव में वृद्धि हो सकती है।
शुभ रंग : डार्क ब्राऊन
लकी नंबर : 8
थोड़े परिश्रम के बाद व्यवस्था पर नियंत्रण बनाने में सफलता मिल सकती है। मन में निराशा को स्थान न दें। उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए कार्य कुशलता बढ़ानी होगी।
शुभ रंग : यलो कलर
लकी नंबर : 5
शैक्षणिक कार्यों मैं रुचि बढ़ेगी। नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आलोचकों को सहज ढंग से लेना होगा नकारात्मक लोगों से दूरी बनाएं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। नई साझेदारी विकसित होने के सयोग बन रहे हैं।
शुभ रंग : महरून
लकी नंबर : 1
मित्रों में लोकप्रियता बढ़ेगी। कार्यों की सफलता से उत्साहित दिखाई देंगे। आपकी सकारात्मक सोच से दूसरे प्रेरित होंगे। हाथ के कार्य को ज्यादा शीघ्र पूर्ण करने का प्रयास करें। व्यर्थ के खर्चों पर रोक लगानी होगी।
शुभ रंग : पिंक कलर
लकी नंबर : 2
समय पक्ष का बना है। भावनात्मक संबंधों में अपनी बात कहने का सही समय है। आर्थिक मोर्चों पर साहसिक निर्णय से लाभ की मात्रा बढ़ सकती है। परिवार में सभी को एकजुट रखने की जिम्मेदारी निभानी होगी।
शुभ रंग : ग्रीन कलर
लकी नंबर : 3
कला और साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने लोगों की रचनाओं और प्रयासों को सराहन मिल सकती है। आर्थिक लाभ भी होंगे। नये अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी जुड़ाव से दूरगामी परिणाम मिलेंगे।
शुभ रंग : कॉफी कलर
लकी नंबर : 6
अपने लोगों पर संदेह करना परेशानी भरा हो सकता है। संतान की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए बचत खर्च हो सकती है। स्थाई संपत्ति निर्माण के विषय में ठोस निर्णय लेने का सही समय है।
शुभ रंग : ओरेंज कलर
लकी नंबर : 5
सावधानी से आगे बढ़ते हुए संतुलित और योजना बद्ध कार्य करने को प्राथमिकता देनी होगी। विरोधी छवि धूमिल करने का प्रयास करेंगे। विवाद की अपेक्षा अपने कार्यों की श्रेष्ठता से उन्हें माकूल जवाब दें।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाईट
लकी नंबर : 7
कार्यों में निरंतरता बनाए रखनी होगी। शारीरिक मेहनत से जुड़े लोग अधिक लाभान्वित होंगे। नई तकनीकी सीखना फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव कम होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 4
पिछले किए कार्यों के लाभ हाथ में आने से उत्साहित रहेंगे। नए कार्यों में जन सहयोग बढ़ेगा। प्रतियोगिता में सफलता की अच्छी संभावना बन रही है। जॉब बदलने या इंटरव्यू के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर : 1
मानसिक तनाव कम होगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात कार्यों की दिशा बदल सकती है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की करियर में मदद मिलेगी। आर्थिक सहयोग भी बढ़ेगा यात्रा प्रवास टालें।
शुभ रंग : गोल्डन कलर
लकी नंबर : 5
Published on:
11 Feb 2026 02:39 pm
