
Aaj ka Rashifal 14 February : आज का राशिफल 14 फरवरी 2026
Aaj kaRashifal 14 February 2026 Valentine Day: आज का राशिफल 14 फरवरी 2026: शनिवार का दिन इस बार बेहद खास है क्योंकि वैलेंटाइन डे के साथ-साथ शनि देव को समर्पित शनि त्रयोदशी और भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन कर्म, प्रेम और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत मेल लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों को आकस्मिक लाभ और गुडलक मिलने के संकेत हैं, जबकि अन्य राशियों को धैर्य और संतुलन से काम लेने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत (Daink Rashifal) दैनिक राशिफल।
आय और व्यय का संतुलन बनाकर रखना होगा। विलासिता की वस्तुओं के लिए लिया गया ऋण बाद में तनाव दे सकता है। आकस्मिक लाभ के विषय में भाग्य का समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग : ग्रीन कलर
लकी नंबर : 3
परिवार जनों के साथ कठोर व्यवहार से बचना होगा। व्यवसाय में पुराने विवादों को सुलझाने का सही समय है। भूमि और भवन से संबंधित व्यवसाय में लाभ की संभावना बनेगी। कार्यस्थल पर हो रहे परिवर्तनों को स्वीकार करना लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 8
व्यवसाय से जुड़ी अल्पकालीन योजनाएं शीघ्र लाभ दे सकती हैं। कार्यस्थल पर नई तकनीकी सीखने का दबाव रह सकता है। भावनात्मक संबंधों में एक दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा। यात्रा टालना ठीक रहेगा।
शुभ रंग : महरून कलर
लकी नंबर : 6
दूसरों के कटाक्ष और व्यंग को महत्व देने से बचना होगा। आपकी संवेदनशीलता का दुरुपयोग ना हो इसका विशेष ख्याल रखें। स्वास्थ्य के कारण पारिवारिक जीवन में दायित्व निर्वहन में कठिनाई महसूस करेंगे।
शुभ रंग : डार्क ब्राऊन
लकी नंबर : 1
पूर्व निर्धारित संकल्प पूर्ण करने का समय है। आंतरिक ऊर्जा और मानसिक दृढ़ता से परिपूर्ण महसूस करेंगे। साक्षात्कार या प्रतियोगिता में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन रहेगा। कुटिल लोगों से दूरी बनानी होगी।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर : 3
भावनात्मक संबंधों में अपनी बात कहने की अपेक्षा साथी के मन की सुनना लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जीवन के निर्णयों में जीवनसाथी पर निर्भरता बढ़ेगी।
शुभ रंग : रेड कलर
लकी नंबर : 5
संभावनाओं को सही समय पर पहचान कर तुरंत गति से निर्णय लेने होंगे। लाभ के अवसर सामने हैं। उच्च अधिकारियों और परिवार की अपेक्षाओं के बीच संतुलन बनाना कठिन रहेगा। यात्रा टाले
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 1
परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। पुराने विवाद सामने आने से दिनचर्या पर असर पड़ेगा। न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से रखना होगा। लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। अनुसंधान के कार्य में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग : कॉफी कलर
लकी नंबर : 8
भाग्य का समर्थन मिल रहा है। आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से निपटा लें। बड़ी हुई पारिवारिक जिम्मेदारियां के लिए अतिरिक्त धन की आवश्यकता महसूस करेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है।
शुभ रंग : गोल्डन कलर
लकी नंबर : 9
विशिष्ट कार्यों को पूरा होने में परिश्रम के बावजूद विलंब हो सकता है। थोड़ा सा धैर्य रखना होगा। आगामी एक-दो दिनों ,में शुभ समाचार मिलेंगे। दूसरों की क्षमताओं का सही आकलन करना नई टीम बनाने में मददगार रहेगा।
शुभ रंग : महरून कलर
लकी नंबर : 5
साझेदारों के साथ सहयोग और विरोधियों के साथ प्रतिस्पर्धा के बीच धन कमाने के अवसर बनेंगे। सूचनाओं का सही विश्लेषण करना होगा तभी अवसर का पूरा लाभ उठा पाएंगे। भावनात्मक संबंधों में थोड़ी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
शुभ रंग : स्काई ब्ल्यू कलर
लकी नंबर : 3
मनोरंजन और पर्यटन के लिए समय निकालना होगा। काम का तनाव स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। सिद्धांतों से समझौता करने का दबाव रहेगा। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाना भविष्य के लिए सुरक्षा प्रदान करेगा।
शुभ रंग : डार्क ग्रीन
लकी नंबर : 9
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Published on:
13 Feb 2026 04:28 pm
टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ (0)