Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 18 December : 18 दिसंबर का राशिफल : मेष, वृषभ, मिथुन सहित 5 राशियों को आर्थिक लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal : आज के दैनिक राशिफल में संकेत मिल रहे है कि पौष मास का 14वां दिन मेष, वृषभ, मिथुन सहित 5 राशियों की आर्थिक स्थिति में सुधर लाएगा। आज के राशिफल में जानिए भविष्य के संकेत (Daily Horoscope Saturday)

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Aaj Ka Rashifal 18 December :
Aaj Ka Rashifal 18 December : आज का राशिफल 18 दिसंबर 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 18 December : Aaj Ka Rashifal 18 December : आज का राशिफल 18 दिसंबर 2025 के अनुसार पौष मास का 14वां दिन है। आज मासिक शिवरात्रि है। इस दिन सूर्य देव राशि वृश्चिक राशि में रहेंगे। शनिवार का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इस दिन आपकी आमदनी, सामाजिक आर्थिक जीवन का क्या हाल रहेगा, जानने के लिए पढ़ें पंडित मुकेश भारद्वाज का आज का राशिफल।

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

भूमि भवन के व्यवसाय से जुड़े लोग लाभान्वित हो सकते हैं। यात्रा योग प्रभावी रहेगा। आध्यात्मिक की ओर झुकाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर धन खर्च हो सकता है। आक्रामकता दिखाने से बचना होगा।
शुभ रंग : कॉफी कलर
लकी नंबर : 3

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

प्रेम संबंधों में एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। इंटरव्यू में सफलता की संभावना रहेगी। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 8

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

एकल प्रयासों की अपेक्षा सामूहिक कार्यों में सफलता की संभावना अधिक रहेगी। विवाद के पुराने प्रकरणों से मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य की मुद्दे पर लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाईट
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आक्रामक रुख के साथ कार्यों की गति तेज रहेगी। भाषा में विनम्रता बनाए रखनी होगी। साथी कर्मियों पर ज्यादा दबाव बनाने से बचना होगा। नए कार्यों की शुरुआत की अपेक्षा पुराने कार्यों को पूरा करना श्रेय कर रहेगा।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा लोगों पर आपकी कार्यशैली के साथ नई व्यवस्था से जुड़ने के अवसर रहेंगे। मित्रों को आनंद और सफलता में भागीदारी के अवसर मिलेंगे। विरोधियों के लिए राह थोड़ी मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग : महरून कलर
लकी नंबर : 1

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

नकारात्मक विचार और लोगों से दूरी बनानी होगी। माहौल और व्यक्तियों के प्रभाव में आचरण के विरुद्ध कार्य करने की स्थिति बन सकती है। यात्रा फलदाई रहेगी। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य की सूचना मिलेगी ।
शुभ रंग : ब्ल्यु कलर
लकी नंबर : 8

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

पूर्व अनुमानों के सही जाने से अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोडा चिंतित रह सकते हैं। यात्रा टालना ठीक रहेगा। संपत्ति विवाद के हल आपके मन मुताबिक निकलने की संभावना रहेगी।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाईट
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

रुके हुए कार्यों में संपर्कों के प्रभाव से लाभ की स्थिति बनेगी। मन किसी खास बात को लेकर आशंकित रह सकता है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक प्रतिबद्धता बढ़ेगी। विरोधी आपका प्रभुत्व स्वीकार करेंगे।
शुभ रंग : रेड कलर
लकी नंबर : 5

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

परिश्रम में निरंतरता बनाए रखनी होगी। उच्च आर्थिक सफलता के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। परिवार जनों के स्वास्थ्य को लेकर थोडा व्यस्त रह सकते हैं। विलासिता पर धन खर्च बढ़ेगा।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 8

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

तकनीकी और विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। विदेशी शिक्षा या व्यापार से जुड़े मुद्दों पर बात आगे बढ़ेगी। सही नीति की विरोधी भी प्रशंसा करेंगे।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 6

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

कार्यों के परिणाम आपके पक्ष में आने से मानसिक संतोष अनुभव करेंगे। पिछले परिश्रम का आर्थिक लाभ सभी को मिलने से कार्य स्थल पर प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 1

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

व्यवस्थाओं के पुनर्गठन का लाभ मिल सकता है। किसी खास कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। भावनात्मक संबंधों में परिवार का साथ मिलने से उत्साहित रहेंगे। आहार और व्यायाम को नियंत्रित और नियमित करने से स्वास्थ्य में सुधार होगा।
शुभ रंग : सेफ्रान कलर
लकी नंबर : 8

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar