Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 20 December : 20 दिसंबर राशिफल: अमावस्या के साथ बदलेगा भाग्य, क्या शनिवार लाएगा आपके लिए बड़ी खुशखबरी?

Aaj Ka Rashifal 20 December 2025 : आज का राशिफल 20 दिसंबर 2025 – पौष मास की अमावस्या, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल, शनिवार के उपाय और मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल पढ़ें। जानें करियर, धन, प्रेम और पारिवारिक जीवन से जुड़े संकेत।

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Aaj Ka Rashifal 20 December
Aaj Ka Rashifal 20 December : आज का राशिफल 20 दिसंबर 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 20 December 2025 : आज 20 दिसंबर 2025, शनिवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है, जो सुबह 07:12 बजे तक रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा प्रारंभ होगी। आज का अभिजीत मुहूर्त 11:58 बजे से 12:39 बजे तक रहेगा, जबकि राहुकाल 09:44 से 11:01 बजे तक रहेगा। शनिवार को शनिदेव और पितरों की कृपा पाने के लिए सरसों के तेल का दीपक और काले तिल से पीपल को अर्घ्य देना विशेष फलदायी माना जाता है। आज का राशिफल आपके करियर, धन, प्रेम, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत देता है। आइए जानते हैं पंडित मुकेश भारद्वाज से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

दूर दृष्टि का लाभ मिलेगा बड़ी घोषणाएं करने से बचना होगा कार्य में सहायकों के नए विकल्प ढूंढने पड़ सकते हैं भावनात्मक संबंधों में आपसी तारतम्य बिठाने के लिए वार्तालाप आवश्यक रहेगी बिचौलियों से दूरी बनाएं
शुभ रंग : यलो कलर
लकी नंबर :3

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

व्यावसायिक यात्रा के परिणाम बेहतर निकलेंगे तात्कालिक निवेश लाभकारी रहने की संभावना है दूसरों पर निर्भरता परेशानी में डाल सकती है आध्यात्मिक उन्नति की तरफ रूझान बढ़ेगा
शुभ रंग : डार्क ग्रीन
लकी नंबर :6

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

अवसरों का लाभ उठाने के लिए कार्य शैली में बदलाव आवश्यक रहेगा। बैंकिंग संबंधी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आर्थिक उन्नति के बेहतर अवसर उपलब्ध रहेंगे। पारिवारिक जीवन में समन्व्य बनाकर चलना होगा।
शुभ रंग : ब्राऊन कलर
लकी नंबर :9

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

कूटनीति पूर्वक हितेषी और विरोधियों के बीच सही संतुलन बिठाना होगा। भावनात्मक रूप से दबाव महसूस करेंगें। पुराने घटनाक्रम के आधार पर नई व्यववस्था का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर :8

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

तकनीकी और विज्ञान से जुड़े विषयों पर रुचि बढ़ेगी। पुराने विवाद आपके पक्ष में सुलझने से वर्चस्व बढ़ेगा। भावनात्मक संबंधों मैं निकटता बढ़ने का प्रभाव कार्य की स्थितियों पर पड़ने से रोकना होगा।
शुभ रंग : पिंक कलर
लकी नंबर :7

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

परिस्थितियों पर नियंत्रण बेहतर होगा। कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए टीम में बदलाव आवश्यक रहेंगे। पारिवारिक परिस्थितियों के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। मित्रों पर उपकार करने के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 3

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

परिस्थितियों आपके पक्ष में बन रही हैं। अवसरों को परिणाम में बदलने के लिए सही योजना बनानी होगी। न्यूनतम खर्च पर अधिकतम लाभ मिल सकते हैं। सामाजिक तौर पर मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
शुभ रंग : ओरेंज कलर
लकी नंबर : 5

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

बढ़ी हुई महत्वाकांक्षाओं के कारण थोड़ा तनाव रह सकता है। सही लोगों और अवसरों को काम में लेना होगा। आर्थिक रूप से मजबूत होने का समय है। प्रेम संबंधों में साथी की मंशा पूरी करने का दबाव रहेगा।
शुभ रंग : कॉफी कलर
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

अपने तरीके से व्यवस्थाओं को अंजाम देने के मौके मिलेंगे। परिणाम देना आपकी जिम्मेदारी रहेगी। कुशल प्रबंधन ही भविष्य के बड़े मौके दिला सकता है। लापरवाही तनाव में डालेगी। कार्य कुशलता दिखानी होगी। वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ रंग : सेफ्रान कलर
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

जल्दबाजी में लिए फैसला आर्थिक रूप से तनाव में डाल सकते हैं। मितव्ययिता दिखानी होगी। संबंधों से सहायता मिलेगी। विरोधियों के साथ व्यवहार करते समय सचेत रहना होगा। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग : व्हाईट कलर
लकी नंबर : 1

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

दूसरों के किए कार्यों से भी लाभान्वित होने का समय है। परिस्थितियों पर सही नियंत्रण बनाए तो अभूतपूर्व लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मनोरंजन आदी से आनंदित होने के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग : सिल्वर कलर
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

उच्च संपर्क बनाने के अवसरों का लाभ उठाना होगा। परिवार और कार्य के बीच सही संतुलन बनाने की आवश्यकता है। कार्य पूरा होने से पहले सफलता की घोषणा करने से बचना होगा। धैर्य दिखाएंगे तो संभावनाओं से ज्यादा लाभ भी पा सकते हैं।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 8

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar