AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika


Aaj Ka Rashifal 21 December 2025 : 21 दिसंबर 2025, रविवार का दिन ज्योतिषीय और खगोलीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज पौष मास का 16वां दिन है और साल का सबसे छोटा दिन भी है। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज सूर्य देव और चंद्रमा दोनों ही धनु राशि में विराजमान रहेंगे, जो कई राशियों के लिए गुडलक और भाग्य के द्वार खोलने वाला है। आज 'चंद्र दर्शन' का शुभ संयोग है और रविवार होने के कारण यह दिन सूर्य देव की उपासना और व्रत के लिए सर्वश्रेष्ठ है। पंडित मुकेश भरद्वाज से आइए दैनिक राशिफल में विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य के मोर्चे पर कैसा रहने वाला है।
सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को कार्यस्थल पर तनाव रहित माहौल मिलेगा। भावनात्मक संबंधों में आपके विचारों को सम्मान मिलने से प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट या तुरंत धन लाभ के सौदोँ से लाभान्वित हो सकते हैं।
शुभ रंग : ऑफ़ व्हाईट कलर
लकी नंबर : 9
भूमि भवन व्यवसाय से जुड़े लोगों को तेज गति से लिए गए निर्णय लाभान्वित कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में बातचीत तनाव पूर्ण हो सकती है। आध्यात्मिक यात्रा से मन को शांति मिलेगी। स्वास्थ्य की अनदेखी करने से बचना होगा।
शुभ रंग : ऑफ व्हाईट
लकी नंबर : 7
सामंजस्य बिठा कर सबको साथ लेकर चलने का प्रयोग ही सफल रहेगा। पारिवारिक और कार्य क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। छोटी अवधि के निवेश ज्यादा लाभान्वित कर सकते है। प्रिय जनों से भेंट होगी।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 6
मित्रों के बीच सावधानी से व्यवहार करना होगा। उनकी अपेक्षाओं और आपकी सरलता के बीच संतुलन बनना मुश्किल है। नये लक्ष्यों का चयन दूर दृष्टि के साथ करना होगा। अन्यथा प्रक्रिया दोहरानी पड़ सकती है।
शुभ रंग : ब्ल्यू कलर
लकी नंबर : 8
मिले-जुले प्रभावों वाला दिन रहेगा। कुछ सफलताएं कुछ तनाव कार्यों का हिस्सा रह सकते हैं। आगामी दिनों में मनोरंजन और पर्यटन से जुड़े कार्यक्रमों का हिस्सा हो सकते हैं। उच्च अधिकारियों की आलोचना या सीधे टकराव से बचना होगा।
शुभ रंग : ग्रीन कलर
लकी नंबर : 3
पारिवारिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए समय निकालना होगा। नीति रीति की प्रशंसा होगी। सद्भाव दिखाकर रूठे लोगों को भी मनाने का सही समय है। वरिष्ठ लोगों से बातचीत में सावधानी बरतें।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 1
आभूषण और धातु व्यवसाय से जुड़े लोगों को सावधानी से आगे बढ़ना होगा। परिस्थितियों से सही तालमेल बिठाया तो बेहतर लाभ अर्जित करने के अवसर सामने है। भाई बहनों का व्यवहार सकारात्मक रहेगा।
शुभ रंग : कॉफी कलर
लकी नंबर : 5
वाणी और शब्दों के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को वांछित कार्य मिलने की संभावना बन रही है। सफल हुए तो गर्वित होने के अवसर मिलेंगे न्यायालय में अपना पक्ष मजबूत रखने के लिए मेहनत करनी होगी। लापरवाही तनाव का कारण बन सकती है।
शुभ रंग : महरून
लकी नंबर : 4
सरलता और एकाग्रता का लाभ मिलने का समय है। राजनीतिक प्रपंचों से दूरी बनानी होगी। भावनात्मक संबंधों के कारण मानसिक तौर पर कमजोरी महसूस करेंगे। लक्ष्यों तक पहुंचना है तो तपस्या के लिए एकांत को चुनना होगा।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 2
व्यवस्थाओं पर नियंत्रण बनाने के प्रयासों में समस्या महसूस करेंगे। परिस्थितियों से तालमेल बिठा कर चलना बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में वर्चस्व को चुनौती मिल सकती है। अधिकारों के प्रति मोह ना दिखाएं।
शुभ रंग : डार्क ब्राऊन
लकी नंबर : 8
किए जा रहे हैं प्रयासों को सहयोग और सफलता मिलेगी। हाथ में पैसा आने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। उच्च शिक्षा के लिए दिशा निर्धारित करने में गुरुजनों की मदद मिलेगी। नए प्रेम के पल्लवित होने के अनुकूल परिस्थितियों बनने की संभावना है।
शुभ रंग : स्काई ब्ल्यू
लकी नंबर : 7
परिस्थितियों अनुकूल बन पड़ी है। सामर्थ्य और रुचि के अनुसार लाभ और आनंद प्राप्त कर पाएंगे। अध्यात्म और सांसारिक विषयों के बीच सही संतुलन बनाना होगा। नए संपर्कों से बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलने की संभावना रहेगी।
शुभ रंग : गोल्डन कलर
लकी नंबर : 1
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
20 Dec 2025 12:32 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।