AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika


Aaj Ka Rashifal 22 December : आज पौष मास का 17वां दिन है और सोमवार का पावन अवसर है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज सूर्य देव धनु राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। चूंकि आज सोमवार है, जो देवों के देव महादेव को समर्पित है, इसलिए शिवलिंग पर जल, दूध और शहद अर्पित करना विशेष फलदायी रहेगा। आज का दिन कुछ राशियों के लिए करियर में नई ऊंचाइयों को छूने वाला है, तो कुछ के लिए स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। पंडित मुकेश भरद्वाज से विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और कौन से शुभ रंग व अंक आपकी किस्मत बदल सकते हैं।
क्षमता से अधिक परिश्रम करने का दबाव बन सकता है। नई तकनीकी या ज्ञान प्राप्त करने के लिए यात्रा हो सकती है। उच्च अधिकारियों के साथ बिताया गया समय भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर :8
परिस्थितियों पर बेहतर नियंत्रण स्थापित होगा। भाग्य का समर्थन मिलने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। नए संपर्क बनाने का सही समय है। अधिकारों को कोमलता से प्रयोग करना भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर :4
स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। आध्यात्मिक यात्रा या धार्मिक अनुष्ठान मैं व्यस्त रहने की संभावना रहेगी। बचत खर्च होने से मानसिक दबाव महसूस करेंगे। परिस्थितियों का सही आकलन करने के लिए विचार विमर्श होगा।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर :9
भावनात्मक संबंधों में साथी की ओर से थोड़ी शुष्कता अनुभव करेंगे। परिस्थितियों व्यवस्था परिवर्तन की इजाजत/अनुमति नहीं देगी। साझेदारी व्यवसाय में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। यात्रा टालना ठीक रहेगा।
शुभ रंग : यलो कलर
लकी नंबर :3
विरोधियों को संभालने के लिए मशक्कत /मेहनत करनी होगी। नई संधियान भविष्य के लिए लाभकारी रहेगी। परिश्रम का पूरा लाभ तुरंत मिलना मुश्किल रहेगा। शेयर मार्केट से दूरी बनाना हानि से बचाएगा।
शुभ रंग : रेड कलर
लकी नंबर :1
सभी का सहयोग मिलने से कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे। पूर्व किए गए आर्थिक आकलन सही सिद्ध हो सकते हैं। लाभ की स्थितियां बनेगी। पारिवारिक जीवन में प्रत्यारोप लगने की संभावना है। शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा।
शुभ रंग : कॉफी कलर
लकी नंबर :2
मित्रों का व्यवहार थोड़ा स्वार्थ पूर्ण हो सकता है। आपको नीतियों में बदलाव लाने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय के फैलाव के लिए योजना बनेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।
शुभ रंग : डार्क ब्राऊन
लकी नंबर :9
परंपराओं की अवहेलना करके आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। कार्यों में गतिशीलता बढ़ेगी। भावनात्मक संबंधों में परस्पर सहयोग करना पड़ सकता है। एन वक्त पर भाग्य का समर्थन मिलने से तनाव दूर होगा।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर :4
किसी खास कार्य के पूर्ण होने से निश्चिन्त अनुभव करेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। यात्रा प्रवास में बहुमूल्य वस्तुओं का ध्यान रखना होगा। वाणी पर संयम रखना समस्याओं से बचाएगा।
शुभ रंग : सिल्वर कलर
लकी नंबर :3
दोपहर बाद व्यवस्थाओं पर पकड़ मजबूत होगी। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। प्रयास करने होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। स्वयं पर भरोसा बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन के तनाव कम होंगे।
शुभ रंग : ग्रीन कलर
लकी नंबर :6
कार्यस्थल पर आपको लेकर नकारात्मकता का वातावरण रह सकता है। सूझबूझ से परिस्थितियों को संभालना होगा। जीवन शैली में बदलाव लाने के प्रयास होंगे। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ रंग : ओरेंज कलर
लकी नंबर :5
अति आत्मविश्वास में बड़े फैसले लेने से बचना होगा। परिवार के साथ राय मशविरा करके आगे बढ़ना आगे आने वाली समस्याओं से बचाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं लोगों को अपना ज्ञान और प्रतिभा दिखाने के मौके मिलेंगे।
शुभ रंग : यलो कलर
लकी नंबर :3
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
21 Dec 2025 03:57 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।