AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika


Aaj Ka Rashifal 23 December : आज का राशिफल: 23 दिसंबर 2025, मंगलवार मंगलवार का यह विशेष दिन हनुमान जी की आराधना को समर्पित है। आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जहाँ चंद्रमा मकर राशि में संचार करेंगे और सूर्य देव धनु राशि में विराजमान रहेंगे। ग्रहों की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए सफलता के द्वार खोलेगी, तो कुछ को सावधानी बरतने की सलाह देती है। यदि आप अपने करियर, व्यापार या आपसी संबंधों को लेकर असमंजस में हैं, तो आज का राशिफल आपको सही दिशा दिखा सकता है। आइए जानते हैं पंडित मुकेश भारद्वाज से मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन क्या नई सौगातें लेकर आया है। (Today Horoscope)
रूटिंन के कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। व्यवसाय में पूंजीगत आवश्यकताएं बढ़ेगी। बैंक या साहूकारों की मदद आसानी से मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारीयों में मित्रों का सहयोग लेना पड़ सकता है।
शुभ रंग : यलो कलर
लकी नंबर : 9
शेयर मार्केट या अन्य प्रकार की योजनाओं के माध्यम से छोटे निवेश लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। दूसरों के धन को जोखिम में डालना बाद में परेशानी में डाल सकता है। सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने का समय है।
शुभ रंग : डार्क ब्राऊन
लकी नंबर : 8
विभिन्न प्रकार की आशंकाएं मन को घेरे रह सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही परेशानी का कारण बनेगी। लंबी दूरी की यात्रा टालना ठीक रहेगा। संपत्ति संबंधी विवादों में आपका पक्ष कमजोर हो सकता है।
शुभ रंग : सिल्वर कलर
लकी नंबर : 6
भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। साथी को आपका पक्ष समझ में आएगा। तनाव दूर होंगे। साझेदारी व्यवसाय मैं नए व्यवसाय के बारे में विचार विमर्श हो सकता है। विदेश व्यापार या शिक्षा से जुड़े मसलों पर संतोष जनक प्रगति होगी।
शुभ रंग : ऑफ व्हाईट
लकी नंबर : 2
टकराव की अपेक्षा सामूहिक निर्णय पर भरोसा करना होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। आर्थिक उन्नति को लेकर भविष्य की योजनाएं बन सकती हैं। प्रेम में अपनी भावनाएं व्यक्त करने के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग : पिंक कलर
लकी नंबर : 1
शिक्षार्थियों को आर्थिक सुविधा सहज ही उपलब्ध होगी। अपनी दक्षता सिद्ध करने के मौके मिलेंगे। नियम विरुद्ध कार्य करने से बचना होगा। व्यवसाय में बड़े सौदे करने के अवसरों का लाभ उठाना होगा।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर : 9
कार्यों की गति धीमी पर परिणाम देने वाली रहेगी। व्यवस्थाओं को चुनौती देने के प्रयास निष्फल सिद्ध होंगे। सही समय के लिए ऊर्जा बचा कर रखें। भावनात्मक संबंधों से मिल रहा रूखापन तनाव दे सकता है।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 4
आर्थिक गतिविधियों पर नजर टिका का रखें। लाभ के अवसर थोड़े समय के लिए ही बनेंगे। संतान की लापरवाही से मन खिन्न रहेगा। भावुकता में कठोर फैसला लेना बाद में आत्मग्लानि दे सकता है।
शुभ रंग : महरून कलर
लकी नंबर : 2
पिछले किए वादों को पूरा करना चुनौती भरा रहेगा। उच्च अधिकारियों के समक्ष अपनी बात धैर्य पूर्वक कहनी होगी। पुराने निवेश से लाभान्वित होने की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य को लेकर की गई लापरवाही परेशानी में डाल सकती है।
शुभ रंग : ब्राऊन कलर
लकी नंबर : 6
परिस्थितियों को बदलने और उन्हें बेहतर करने के अवसर सामने होंगे। किए गए प्रयासों का लाभ भविष्य में आर्थिक उन्नति के रूप में मिलेगा। निकटवर्ती लोग वादा करके मुकर सकते हैं। विकल्प तैयार रखने होंगे।
शुभ रंग : स्काई ब्ल्यू
लकी नंबर : 7
न्यायालय में आपका पक्ष मजबूत होगा। राजनीति में आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। उनका लाभ उठाने के लिए परिश्रम करना होगा। बढे हुए खर्च चिंतित करेंगे। प्रेम में छोटी मुलाकात भावनात्मक पूर्णता देगी।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाईट
लकी नंबर : 1
संपत्ति विवाद सुलझाने के अवसर मिलेंगे। बैंकिंग और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। भावनात्मक संबंधों में एक दूसरे के प्रति व्यवहार निराशाजनक रह सकता है।
शुभ रंग : गोल्डन कलर
लकी नंबर : 3
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
22 Dec 2025 03:34 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।