
Daily Tarot card reading horoscope|फोटो सोर्स- Freepik
Daily Tarot Rashifal: 11 फरवरी टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार, 11 फरवरी का दिन कई राशियों के लिए अहम संकेत लेकर आया है। बुधवार के टैरो राशिफल में वृष राशि के लिए गुड न्यूज के योग बन रहे हैं, खासतौर पर धन और करियर से जुड़े मामलों में। वहीं कुछ राशियों को आज फैसले लेते समय सतर्क रहने की जरूरत है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए टैरो कार्ड्स क्या कहते हैं किसे मिलेगा आर्थिक लाभ और किन बातों पर ध्यान रखना रहेगा जरूरी।(Tarot Rashifal 11 February 2026)
मेष राशि वालों के लिए बुधवार का दिन मिला-जुला असर देने वाला रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आमदनी में स्थिरता देखने को मिलेगी। काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा संभव है, जो भविष्य में लाभ का कारण बन सकती है।
वृष राशि के जातकों के लिए अच्छी खबर है। मकान, जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। हालांकि दिन ढलते-ढलते खर्च बढ़ सकते हैं और विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। करियर में बदलाव या नई भूमिका मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि वालों की जिंदगी में अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही न करें।
कर्क राशि के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें, वरना विवाद या बदनामी की स्थिति बन सकती है। धैर्य और संयम से काम लेना जरूरी होगा।
सिंह राशि के जातकों को घरेलू जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के दबाव से परेशानी हो सकती है। यात्रा के दौरान सामान का विशेष ध्यान रखें। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक है।
कन्या राशि वालों के खर्चों में कमी आने से मानसिक शांति मिलेगी। संतान को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं, लेकिन माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी में उन्नति और सम्मान के योग बन रहे हैं।
तुला राशि के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन मजबूत है। धन लाभ के साथ संपत्ति खरीदने का अवसर भी मिल सकता है। परिवार के सदस्यों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। बचत के प्रयास सफल रहेंगे।
वृश्चिक राशि वालों को ऑफिस या बिजनेस के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। भाई-बहनों और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में किसी शुभ कार्य की चर्चा शुरू हो सकती है।
धनु राशि के जातकों के लिए यह दिन आत्ममंथन का है। खुद के लिए समय निकालें और जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। किस्मत का साथ मिलेगा, लेकिन सफलता के लिए मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी है।
मकर राशि वालों को किसी भी काम में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्य या किसी आकस्मिक कारण से खर्च बढ़ सकता है। बजट संभालकर चलें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
कुंभ राशि के जातकों के लिए विदेश यात्रा या दूर स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।
मीन राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। भाइयों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे।
Updated on:
10 Feb 2026 01:35 pm
Published on:
10 Feb 2026 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
