AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika


Saptahik Rashifal 22 To 28 December 2025 :नया सप्ताह नई उम्मीदें और चुनौतियां लेकर आता है। क्या इस हफ्ते आपके करियर में उछाल आएगा या प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी? डॉ. संजीव कुमार शर्मा द्वारा तैयार इस साप्ताहिक राशिफल में हम मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए पेशेवर सफलता, स्वास्थ्य, और व्यक्तिगत संबंधों का सटीक विश्लेषण प्रस्तुत कर रहे हैं। इस लेख में न केवल आपकी राशि का भविष्यफल है, बल्कि आपके लिए भाग्यशाली अंक और रंगों की जानकारी भी दी गई है, ताकि आप अपने सप्ताह को और भी बेहतर बना सकें।
व्यावसायिक या निजी संबंधों में दूसरों को दखल न देने दें… कम पर पाबंदियां हटकर और संबंधों में बिना किसी लागलपेट के भावनाएं जाहिर करेंगे। दोस्तों सज्जनों के साथ मिलकर उत्सव मनाएंगे और मेहमान नवाजी का प्रदर्शन भी करेंगे। व्यापार में लाभ या सफलता के बाद कुछ समय तक कड़ी मेहनत और लगन से अगला पड़ाव हासिल करेंगे। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 8 होगा और शुभ रंग लाल होगा।
मिथुन राशि का व्यक्ति शानदार साथी साबित होगा। कोई दोस्त लंबे कमिटमेंट के लिए फिलहाल तैयार नहीं है। आत्मविश्वास और सफलता हासिल करने के लिए योजना और उनके क्रियान्वयन पर ध्यान केंद्रित करना बेहतर होगा। एक नई शुरुआत करने का समय है। कोई बड़ा अवसर आपकी प्रतीक्षा में है। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे दोस्त और सज्जनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 17 है और आपका शुभ रंग सफेद है।
किसी कार्य को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त होगी।.बेहतर होगा कि उनके प्रति ज्यादा संवेदनशील ना रहे। रिश्तो में भावना और संवेदनशीलता की कमी महसूस करेंगे। कोई जवान लड़का या बेटा स्वतंत्र राहपर चलने के लिए तैयार है उसे सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान करें। सप्ताह के अंत में सुखद समय बिताएंगे। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 6 है और आपका शुभ रंग हरा है।
हास्य विनोद की सहायता से मुश्किल स्थितियों से आसानी से बाहर निकल आएंगे… स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आएंगे… आसपास मौजूद नुकसान पहुंचाने वाले और नकारात्मक लोगों का सामना करने से ना घबराए… ध्यान करना लाभदायक रहेगा… धनु राशि का कोई व्यक्ति जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा…तनाव से बचने के लिए योग करते रहें… इस सप्ताह आपका शुभ अंक 14 है और शुभ रंग नीला है…
निजी संबंध सुखद रहेंगे। अलग-अलग तरह की शारीरिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। व्यावसायिक सफलता और भौतिक लाभ संतोषजनक साबित होंगे। नए प्रोजेक्ट के साथ आगे बढ़ेगे। रिश्तो में भावनाओं को साझा करेंगे। किसी स्वजन को उपहार देंगे और सुखद समय व्यतीत करेंगे। आसपास मौजूद लोगों से दोस्ती और प्यार मिलेगा। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 6 है और शुभ रंग सॉफ्ट पिंक है।
महत्वाकांक्षी होकर पेशेवर लक्ष्यो और उद्देश्यों को प्राप्त करेंगे। इस दौरान नए लोगों और संपर्कों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। परिवार के किसी चतुर व्यक्ति से सावधान रहे अन्यथा आप किसी बहस में उलझ कर आरोपों में फंस सकते हैं। आध्यात्मिक खोज और ध्यान फलदाई और परिवर्तनकारी साबित होंगे। अंतर मन पर विश्वास रखें। नए अवसरों और रिश्तो की तलाश में बड़े बदलाव के योग बनेंगे। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 15 है और शुभ रंग चॉकलेट ब्राउन है।
तन मन और आत्मा सामंजस्य में रहेंगे। संतुष्टि का अनुभव करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी और निजी संबंधों में प्रेम महसूस करेंगे। भौतिक रचनात्मक और सांसारिक पहलुओं से लाभ हासिल होगा। यह आंतरिक परिपक्वता और विकास का समय है जब आप भीतरी वास्तविकता को समझ कर स्वयं को वैसे ही स्वीकार करेंगे जैसे आप हैं। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं अब सफलता की ओर बढ़ेगे। कर्क राशि का व्यक्ति जीवन में स्नेह लेकर आएगा। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 1 है और शुभ रंग एमेरल्ड ग्रीन है।
जीवन में महत्वपूर्ण लोगों का समर्थन और प्यार मिलेगा। लंबे समय से अटकी पेशेवर योजनाएं अब आगे बढ़ेगी। आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होगी।विलासिता की वस्तु में निवेश करेंगे। खेल या अन्य रुचिकर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। रोग अथवा कोई अन्य भौतिक अवरोध दूर होंगे। अनेपक्षित लोगों की बेतूकी प्रतिक्रियाओं से सावधान रहे। विरोध के बावजूद अपने मुद्दों को बेबाकी से प्रकट करें। अभिव्यक्तियों से सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 8 है और शुभ रंग लाल है।
आंतरिक शक्ति और ज्ञान शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर सकारात्मक और प्रगतिशील दिशा में ले जाएंगे और इन्हें ठीक से निभाएंगे तथा इन्हें एक दूसरे से स्वतंत्र रखकर लाभ प्राप्त कर सकेंगे। नए अवसरों व रचनात्मक कार्यों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। रचनात्मक गतिविधियां ऊर्जावान महसूस करवाएंगी। एक ही समय में दो परिस्थितियों के बीच स्वयं को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। ऐसे में अपने अंतर मन की सुने।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 6 है और शुभ रंग चेरी रेड है।
भाग्य जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि यह आपको एक नए रास्ते पर ले जाएगा। निजी और व्यावसायिक पहलुओं में आगे बढ़ेंगे। नए अवसरों और रिश्तो की तलाश में बड़े बदलाव के योग बनेंगे। घर या कार्यस्थल में परिवर्तन की स्थिति बनेगी। वृश्चिक राशि का व्यक्ति मूडी लेकिन सहयोगी साबित होगा। आध्यात्मिक विकास और जागरूकता ने दृष्टिकोण प्राथमिकताओं और मूल्यों की ओर ले जाएंगे। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 15 है और शुभ रंग स्काई ब्लू हैँ।
शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें। बुद्धि और प्रबंधन कौशल का उपयोग करके पेशेवर लक्ष्य हासिल करेंगे।वृश्चिक राशि का व्यक्ति समर्थन करेगा सप्ताह के अंत में शुरू होने वाली किसी परियोजना में आपकी रचनात्मकता प्रदर्शित होगी। स्वास्थ्य वित्त और संबंधों को गंभीरता से लें जीवन के सभी क्षेत्रों में अतिरेक से बचे। सामाजिक जीवन में ईर्ष्या महसूस कर सकते हैं व्यक्तिगत संबंधों में जटिलता महसूस करेंगे इस दौरान में सिरे से शुरुआत करेंगे। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 7 है और शुभ रंग फॉरेस्ट ग्रीन है।
व्यक्तिगत संबंध व्यावसायिक सहयोग और साझेदारियां अद्भुत और सहयोगी साबित होगी। इस दौरान रचनात्मक तो होंगे साथ ही संवेदनशील भी रहेंगे। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर केंद्रित और संतुलित बने रहेंगे। असाधारण प्रतिभाओं और क्षमताओं वाले लोगों से मिलने और जुड़ने का अवसर मिलेगा जीवन में प्रेम महसूस करेंगे। परिवार में किसी कठिन और संवेदनशील स्थिति से निपटने के लिए सूक्ष्म दृष्टिकोण अपनाना बेहतर रहेगा। तन मन और आत्मा में समन्वय रहेगा। परिवार और रिश्तेदार सहायक साबित होंगे। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 4 है और शुभ रंग चॉकलेट ब्राउन है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
22 Dec 2025 08:54 am
Published on:
22 Dec 2025 08:52 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।