13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saptahik Tarot Rashifal: 15-21 फरवरी इस हफ्ते किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा बड़ा मौका और किसकी बढ़ेंगी चुनौतियां?

Saptahik Tarot Rashifal 15 to 21 February 2026: इस सप्ताह की ऊर्जा कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और आत्मविश्वास लेकर आ रही है, वहीं कुछ राशियों को धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं किसके लिए यह सप्ताह भाग्यशाली रहेगा और किसे सतर्क रहने की जरूरत है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
image
भारत

Feb 13, 2026

Tarot Horoscope Today Hindi, weekly horoscope 15 to 21 February 2026,

Saptahik Tarot Rashifal: 15 से 21 फरवरी 2026 टैरो राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Saptahik Tarot Rashifal 15 to 21 February 2026: 15 से 21 फरवरी का सप्ताह कई राशियों के लिए बदलाव, अवसर और परीक्षा तीनों का संगम साबित हो सकता है। किसी के लिए करियर में नई जिम्मेदारी या बड़ा मौका सामने आ सकता है, तो किसी को आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतनी होगी। वहीं रिश्तों के मामले में भी कुछ जातकों को सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं, जबकि कुछ को धैर्य और समझदारी से काम लेना पड़ेगा।टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से जानें कि कार्ड्स के संकेत आपके लिए क्या संदेश दे रहे हैं। साप्ताहिक टैरो राशिफल तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों की राशि के लिए तरक्की का द्वार खोलेगा या चुनौतियों की परीक्षा लेगा पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल।

तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Tarot Rashifal)

तुला राशि के लिए यह सप्ताह अनुकूल संकेत दे रहा है। आपकी बुद्धिमत्ता और संतुलन हर परिस्थिति में सहायक रहेगा। संपत्ति या घर से जुड़ा लाभ मिल सकता है। पुराने रिश्तों से जुड़ा मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए भावनाओं पर नियंत्रण रखें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल(Vrishchik Saptahik Tarot Rashifal)

यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। बड़े जोखिम से बचें और सीमित दायरे में रहकर कार्य करें। सहयोगियों के साथ संबंध मधुर रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। यात्रा या स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं।

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Tarot Rashifal)

मित्रों की सलाह से समस्याओं का समाधान मिलेगा। छात्रों के लिए समय सफलता दिलाने वाला है। दिनचर्या असंतुलित रहने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वैवाहिक जीवन में हल्का तनाव संभव है, बातचीत से समाधान निकालें।

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल (Makar Weekly Tarot Rashifal)

कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। अतीत को छोड़कर वर्तमान पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में थोड़ी असहजता रह सकती है। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कठिनाई हो सकती है।

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Saptahik Tarot Rashifal)

पुराने प्रयासों का फल इस सप्ताह मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी। मित्रों के साथ कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं, जिन्हें समय रहते सुलझाना बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी।

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Meen Weekly Tarot Rashifal)

यह सप्ताह सफलता और सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाग्य का साथ मिलेगा और धन कमाने के अवसर बढ़ेंगे। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में हल्के उतार-चढ़ाव संभव हैं। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!