14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Horoscope: करियर में तरक्की और प्रेम में मधुरता, जानें 25 से 31 जनवरी तक कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

Saptahik Rashifal 25 January To 31 January: साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 जनवरी 2026 में जानिए तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का करियर, व्यापार, प्रेम, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा विस्तृत भविष्यफल।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope : साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 जनवरी 2026 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Weekly Horoscope 25 January To 31 January 2026: जनवरी 2026 का अंतिम सप्ताह ग्रहों की विशेष चाल के कारण कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। इस सप्ताह मंगल, गुरु, बुध और शुक्र की नक्षत्रीय स्थिति जहां कुछ राशियों के लिए उन्नति, सफलता और प्रेम में मधुरता लेकर आएगी, वहीं कुछ जातकों को संयम और सतर्कता के साथ कदम बढ़ाने की सलाह दी जाती है। भविष्यवक्ता डा. अनीष व्यास के अनुसार यह सप्ताह रुके हुए कार्यों को दोबारा गति देने, करियर में नए अवसर पाने और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाने का संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह क्या खास लेकर आया है। साप्ताहिक राशिफल (25 से 31 जनवरी 2026)

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सामने कभी धूप तो कभी छांव की स्थिति बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में कुछेक घरेलू समस्याएं आपकी परेशानी का कारण बनेंगी। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक आप किसी वरिष्ठ व्यक्ति के माध्यम से इसका समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह काफी समझदारी के साथ अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी।

सप्ताह के प्रारंभ में भले ही कुछेक चीजों को लेकर आपाधापी की स्थिति रहे लेकिन सप्ताह के मध्य में एक बार फिर से आपकी गाड़ी पटरी पर आती हुई नजर आएगी और आप राहत महसूस करेंगे। घर-परिवार की दृष्टि से यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी भी आपकी तारीफ करते हुए नजर आएंगे।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में खूब रमेगा। इस दौरान आप पर गुरु अथवा किसी साधु-संत की विशेष कृपा बरस सकती है। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो इस सप्ताह आपके जीवन में किसी मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है तो वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: रुद्राष्टकं का पाठ करें।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आपके द्वारा देखे गये सपने और मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। पूरे हफ्ते आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अनुकूलता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी धार्मिक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आपको कार्य और व्यवसाय में मनचाही सफलता और उन्नति प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही मेहरबान रहेंगे। आपका उर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा और अपने कार्यों को बेहद ही सकारात्मक ढंग से पूरा करने का प्रयास करेंगे।

सप्ताह के मध्य में आपका झुकाव अपने प्रियजनों एवं परिजनों पर ज्यादा रहेगा। इस दौरान आप स्वजनों के साथ लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकल सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति की प्राप्ति आ रही अड़चनें दूर होती हुई नजर आएंगी। कारोबार में लाभ होगा। व्यवसाय के विस्तारक योजनाएं सफल होंगी। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो समान विचारधारा के चलते आपके कारोबार में तेजी से प्रगति होगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। वैसे प्रेम प्रसंग की दृष्टि से आपके लिए पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में स्वजनों और शुभचिंतकों का सहयेाग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। आपके द्वारा किए गए परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपकी मुलाकात किसी प्रभावी व्यक्ति से होगी, जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा।

करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यं ही शुभ साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों पर उनके सीनियर की पूरी कृपा बरसेगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाहे रोजगार की प्राप्ति होगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में विजय पा सकते हैं।

रिश्ते-नाते की बात करें तो इस सप्ताह आप स्वजनों पर न सिर्फ प्यार लुटाएंगे बल्कि उनसे बदले में खूब प्यार पाएंगे भी। यदि घर के किसी व्यक्ति के साथ कोई गलतफहमी हो गई थी तो इस सप्ताह वह दूर हो जाएगी। प्रेम संबध को यदि आप विवाद में तब्दील करने के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह आपकी कोशिशें रंग ला सकती हैं। परिजन आपकी शादी के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के संग किसी तीर्थ स्थल की यात्रा का संयोग बन सकता है।

उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में माहौल अनुकूल न रहने से आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान आपको सीनियर और जूनियर का सहयोग और समर्थन अपेक्षाकृत कम ही मिल पाएगा। यदि आपका भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति का विवाद चल रहा है तो उसे दूर करने के के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह स्पष्टवादिता से बचने की जरूरत रहेगी। भूलकर भी किसी के सामने उस सच्चाई को बयां करने की गलती न करें जिससे दूसरा व्यक्ति आहत हो। इसी प्रकार लोगों के साथ हंसी-मजाक करते समय इस बात का ख्याल रखें कि हास करते-करते किसी का उपहास न हो जाए, अन्यथा वर्षों से चले आ रहे संबंध टूट सकते हैं या फिर उसमें दरार आ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार से जुड़े अहम फैसले जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए।

इस सप्ताह आप अपने कागजी काम समय पर निबटा लें अन्यथा आपको आर्थिक एवं मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह स्वजनों के साथ सावधानी के साथ बात व्यवहार करें अन्यथा लोग आपकी बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।

उपाय: रुद्राष्टकं का पाठ करें।

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

करियर और कारोबार के लिए यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा से होगी। इस दौरान आपका फोकस अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने में रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह अपने कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ होता नजर आएगा। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह आपकी ये मनोकामना पूरी होती हुई नजर आएगी। इष्टमित्रों एवं परिजनों की मदद से आप व्यवसाय का विस्तार कर पाएंगे।

नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल रहने वाा है। उन पर अधिकारीगण पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। सप्ताह के अंत तक आपकी झोली में कोई महत्वपूर्ण पद या कोई अहम जिम्मेदारी आ सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। घर के किसी सदस्य का विवाह तय होने से खुशियों का माहौल रहेगा।

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। माता से कोई विशेष आशीर्वाद या गिफ्ट मिल सकता है। जब कभी आप अपने आपको असमंजस की स्थिति में पाएंगे आपके इष्टमित्र सलाह और मदद देने के लिए तैयार नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा, अन्यथा उन्हें बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपनी सेहत, संबंध और धन का विशेष ख्याल रखना होगा। इस सप्ताह आपके सिर पर अचानक से कुछेक बड़ी जिम्मेदारी के साथ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिसे निभाने के लिए आपको न सिर्फ लोगों से सहयोग बल्कि धन भी उधार लेना पड़ सकता है।

सप्ताह की शुरुआत में करियर और कारोबार में कुछ इस कदर व्यस्तता बनी रहेगी कि आप अपने निजी मामलों की ओर चाह कर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस दौरान आपको अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में पिता-पुत्र के बीच अनबन के संकेत मिल रहे हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति को लेकर परिजनों के साथ वाद-विवाद की आशंका है।

सप्ताह का उत्तरार्ध पूर्वार्ध के मुकाबले थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता से जुड़े छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार से जुड़ा कोई बढ़िया आफर मिल सकता है। प्रेम-प्रसंग में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका संबल बनेगा। जब कभी भी आपके कदम लड़खड़ाने लगेंगे तो आपका लव अथवा लाइफ पार्टनर आपकी मदद के लिए आगे आकर थाम लेगा।

उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!