9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Rashifal: फाल्गुन मास साप्ताहिक राशिफल: 1–7 फरवरी 2026, किन राशियों पर बरसेगी किस्मत?

साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 फरवरी 2026: फाल्गुन मास की शुरुआत में तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह? जानें करियर, व्यापार, धन, प्रेम, स्वास्थ्य और सटीक ज्योतिषीय उपाय।

5 min read
Google source verification
Weekly Rashifal 1 Feburary to 7 February 2026

Weekly Rashifal 1 Feburary to 7 February 2026 : 1–7 फरवरी 2026: कौन-सी राशि पाएगी धन-प्रेम में सफलता?

Weekly Rashifal 1 Feburary to 7 February 2026: साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 फरवरी 2026 में जानिए फाल्गुन मास की शुरुआत आपके जीवन में कौन-से नए योग बना रही है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल इस सप्ताह कुछ राशियों को करियर और व्यापार में बड़ी सफलता दिला सकती है, वहीं कुछ राशि वालों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। इस विशेष साप्ताहिक राशिफल में भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से जानिए तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए नौकरी, व्यवसाय, धन, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और सरल ज्योतिषीय उपायों का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत है।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Weekly Rashifal Aries)

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह तुला राशि के जातक अपनी वाणी और व्यवहार से सारे काम सिद्ध करने में कामयाब होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में घर और बाहर दोनों जगह अनुकूलता बनी रहेगी। सहोदर भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वजनों के सहयोग और समर्थन से आपके साहस एवं धैर्य में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। पद एवं कद में वृद्धि के योग बनेंगे।

सप्ताह के मध्य का समय संपत्ति के क्रय-विक्रय के लिए समय शुभ है। इस दौरान आप नई संपत्ति, वाहन आदि खरीद सकते हैं। तुला राशि के जो जातक व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें पूरे सप्ताह अनुकूलता बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग की अपने करियर के प्रति चिंता बढ़ सकती है। हालांकि योजनाबद्ध रूप से अध्ययन करने से सफलता प्राप्त होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में स्थिति अनुकूल हो सकती है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको न्यायालय की तरफ से बड़ी राहत मिलने का समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम प्रसंगा में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। माता-पिता का आपके प्रति स्नेह बढ़ेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परोपकार आदि में मन लगेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Weekly Rashifal Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भले ही थोड़ी ज्यादा ही भागदौड़ वाला रहने वाला है लेकिन अंतत: आपको आपके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। कहने का तात्पर्य यह है कि कुछ बाधाओं और दिक्कतों के बावजूद यह हफ्ता आपके करियर-कारोबार में लाभ एवं उन्नतिकारक रहेगा।

सप्ताह की शुरुआत में आपको कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको बाजार में अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य तक चीजें आपके कंट्रोल में होंगी और सप्ताह के अंत तक आप मनचाहा मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे। यदि आप लंबे समय से किसी नये प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह के अंत तक आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।

इस सप्ताह आपकी सेहत सामान्य रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में मांगलिक कार्य, उत्सव आदि हो सकते हैं। इस दौरान आपको इष्ट मित्रों से भरपूर सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। परिजन आपके विवाह के लिए राजी हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Weekly Rashifal Sagittarius)

धनु राशि के जातक इस सप्ताह बड़ी सोच के साथ काम करने का प्रयास करेंगे। यदि आप लंबे समय से अपने करियर-कारोबार को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने की सोच रहे थे तो वह इस सप्ताह हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहे संस्थान से बड़े पद और कद के साथ बुलावा आ सकता है। अतिरिक्त आय के नये स्रोत बनेंगे।

सप्ताह के मध्य में प्रभावी लोगों से मेल-मुलाकात होगी। बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि-भवन एवं वाहन का सुख प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीज पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक फल देने वाला साबित होगा। विद्यार्थियों को अध्ययन में सफलता प्राप्त होगी। उच्च शिक्षा के प्रयास सफल होंगे।

सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यापार करने वाले लोगों के व्यवसाय में उन्नति और लाभ में वृद्धि होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध में परस्पर सहयोग बना रहेगा। संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार मिलने से खुशियों बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Weekly Rashifal Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। इस सप्ताह आपको बेहद सावधानी के साथ कोई भी कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह किसी के बहकावे में आकर पास के फायदे में दूर का नुकसान करने की गलती बिल्कुल न करें।

सप्ताह की शुरुआत सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ी प्रतिकूल रह सकती है। इस दौरान लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आएं और छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। सप्ताह के पूर्वार्ध में सेहत का भी विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी समस्याओं को इग्नोर न करें अन्यथा बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के मध्य में छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने में अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कठिनाइयों से युक्त रहेगा। पढ़ाई में बाधाएं आ सकती हैं।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन पढ़ाई से उचट सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा राहत भरा रह सकता है। हालांकि इस दौरान भी जोखिम भरे निवेश से बचना होगा। प्रेम प्रसंगादि में एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखें।
उपाय: रुद्राष्टकं का पाठ करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Weekly Rashifal Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के साथ होगी। इस दौरान कुंभ राशि के जातकों को अपने समय का सदुपयोग करते कामकाज के प्रति जागरूक रहने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहें अन्यथा वे आपके बने-बनाए काम को बिगाड़ कर आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की साजिश रच सकते हैं।

सप्ताह के मध्य का समय व्यवसाय की दृष्टि से शुभता और लाभ लिए रहेगा। इस दौरान आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में एक बार फिर कारोबार डगमगा सकता है। इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। यदि कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो वह लंबा खिंच सकता है। मनचाहे फैसला के लिए आपको अभी इंतजार करना पड़ेगा। घरेलू महिलाओं की धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ आदि में श्रद्धा बढ़ेगी।

नौकरीपेशा लोगों सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कार्यभार बढ़ सकता है। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो भावना में बहकर कोई भी गलत निर्णय न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।

उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Weekly Rashifal Pisces)

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचने की आवश्यकता रहेगी। मीन राशि के जातकों को अपने काम को पूरे मनोयोग से करने पर ही मनचाही सफलता मिलेगी। थोड़ी सी भी लापरवाही आपकी असफलता का कारण बन सकती है।

सप्ताह की शुरुआत में इष्टमित्रों से मनचाहा सहयोग न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा, लेकिन सप्ताह के मध्य तक चीजों का एक बार फिर से पटरी पर आता हुआ देख मन को संतोष होगा। सप्ताह के मध्य में धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कुछ कम फलदायी रह सकती है। इस दौरान आपको अपने कामकाज के साथ सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको शारीरिक एवं मानसिक दोनों थकान महसूस होगी। हालांकि इस कठिन समय में आपका लव अथवा लाइफ पार्टनर आपका संबंल बनेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यह समय व्यवसाय की दृष्टि से शुभ रहेगा। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। आय के नये स्रोत बनेंगे। परिजनों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में मन कम लगेगा।

उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।