13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Rashifal 8 Feburary to 14 February 2026: साप्ताहिक राशिफल 8-14 फरवरी 2026: शनि का मेष राशि में महागोचर, जानें आपकी राशि पर प्रभाव

: 8 से 14 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते शनि का मेष राशि में बड़ा गोचर और शुक्र का मीन राशि में प्रवेश आपके जीवन में क्या बदलाव लाएगा? जानें तुला से मीन राशि तक का पूरा भविष्यफल और उपाय। (Valentine Week Horoscope 2026)

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Weekly Horoscope Feb 8-14

Weekly Horoscope Feb 8-14 : साप्ताहिक राशिफल 8-14 फरवरी

Weekly Rashifal 8 Feburary to 14 February 2026: फरवरी 2026 का यह हफ्ता ज्योतिषीय दृष्टि से एक बड़े बदलाव का गवाह बनने जा रहा है। जहां एक ओर 8 फरवरी को शुक्र और यूरेनस की टक्कर रोमांस में अप्रत्याशित मोड़ लेकर आएगी, वहीं 10 तारीख को शुक्र का मीन राशि में प्रवेश प्यार को एक गहरी और भावुक दिशा देगा। लेकिन सबसे बड़ी हलचल 13 फरवरी को होगी, जब 'कर्मफल दाता' शनि देव अपनी यात्रा बदलते हुए मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि का यह गोचर अगले तीन सालों के लिए हमारे आत्मविश्वास और कार्यशैली को परिभाषित करेगा। आइए जानते हैं ज्योतिषी डॉ अनीष व्यास से इन ग्रहों के फेरबदल के बीच तुला से मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (8-14 फरवरी) क्या खास लेकर आया है। (Saptahik Rashifal8 Feburary to 14 February 2026)

तुला साप्ताहिक राशिफल (Weekly Rashifal Aries)

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कभी घी घना तो कभी सूखा चना जैसी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सप्ताह की शुरुआत से ही अपने समय, ऊर्जा और धन आदि का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको पूर्व में किए गए प्रयासों और मेहनत का आंशिक फल प्राप्त हो सकता है। इस दौरान करियर-कारोबार में मंद गति से ही सही, लेकिन प्रगति होती नजर आएगी।

सप्ताह के शुरुआती दिनों में जोखिम भरे निवेश से बचें और इस दौरान धन के लेन-देन में भी खूब सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में व्यापारिक लाभ के योग बनेंगे। इस दौरान आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय उन छात्रों के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है जो उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं। इस दौरान उनकी इस मनोकामना को पूर्ण होने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो आपको अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए कुछ चीजों से समझौता करना पड़ सकता है।

इस सप्ताह तुला राशि के जातकों की ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका है। क्रोध से बचें और ऐसी कोई बात किसी को न कहें जिसके लिए बाद में आपको पछतावा करना पड़े।
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Weekly Rashifal Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले थोड़ा अधिक चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह आपको दूसरों की बजाय अपनी शक्ति और सामर्थ्य पर भरोसा करके चलना उचित रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कुछ बड़े खर्च आने के कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान सौभाग्य का अपेक्षित साथ न मिलने के कारण चीजें कभी बनती तो कभी अटकती नजर आएंगी।

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह असमंजस अथवा जल्दबाजी की स्थिति में कोई निर्णय लेने से बचना चाहिए, अन्यथा बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय मध्यम फलदायी है। ऐसे में उन्हें कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहते हुए लोगों के साथ बेवजह उलझने से बचना चाहिए।

सप्ताह के उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके खिलाफ माहौल बनाने के लिए षड्यंत्र रच सकते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय मध्यम फलदायी रहने वाला है। इस दौरान सेहत और संबंध दोनों का उचित ख्याल रखें। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में अपने पार्टनर के साथ रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें तथा उसकी भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Weekly Rashifal Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। इस सप्ताह आप अपने करियर और कारोबार में आ रही अड़चनों तथा घर-परिवार के किसी सदस्य विशेष को लेकर चिंतित रह सकते हैं। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह चिंता छोड़ चिंतन करने की आवश्यकता रहेगी।

सप्ताह के पूर्वार्ध का समय काफी आपाधापी भरा रह सकता है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। सप्ताह के मध्य दिनों शत्रुओं द्वारा हानि होने की आशंका रहेगी। ऐसे में इस दौरान किसी भी कार्य को सावधानी से करें। इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष प्रभावित हो सकता है। ऐसे में धन का लेनदेन सावधानी से करें और जोखिम भरी योजनाओं में भूलकर भी निवेश न करें।

सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी कार्य विशेष में स्वजनों का सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण मन खिन्न रहेगा। यह समय सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। विशेष रूप से पेट संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह किसी से ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। प्रेम प्रसंग में सावधानी से कदम बढ़ाएं।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Weekly Rashifal Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में व्यर्थ के कार्यों में ऊर्जा, समय और धन की खपत होने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। घरेलू समस्याओं का असर आपके करियर और कारोबार पर देखने को मिल सकता है।

इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर उठाने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपने उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें तथा कनिष्ठ लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। यदि आप चाहते हैं कि आपका मान-सम्मान पर किसी तरह का कोई सवाल न उठे तो आपको कार्यक्षेत्र में किसी के साथ लूज टॉक करने अथवा अपने प्रेम संबंध का बेवजह प्रदर्शन करने से बचना चाहिए। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के पूर्वार्ध में जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान बड़े कारोबारी निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना उचित रहेगा।

इस सप्ताह किसी बात को लेकर छोटे-भाई बहनों के अनबन होने की आशंका रहेगी। पारिवारिक मसलों को हल करते समय माता-पिता की सलाह की अनदेखी न करें। तमाम तरह की चुनौतियों से भरे समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।
उपाय: शिवाष्टकं का पाठ करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Weekly Rashifal Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। यदि आप कई दिनों से किसी शुभ सूचना की प्राप्ति के लिए इंतजार कर रहे थे तो आपका यह इंतजार इस सप्ताह समाप्त हो सकता है। करियर और कारोबार से जुड़े अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी।

सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार के संबंध में की गई यात्रा सुखद एवं सफल साबित होगी। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क के जरिए आप किसी बड़े कार्य को बेहतर तरीके से अंजाम देने में कामयाब हो जाएंगे। व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से शुभ रहने वाला है। आय के नये स्रोत बनेंगे और आपके संचित धन में वृद्धि होगी। छात्रों को परीक्षा, प्रतियोगिता अथवा साक्षात्कार आदि में मनचाही सफलता मिलेगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक आपको कहीं से अनपेक्षित धन भी प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपका समय स्वजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। रिश्ते में मजबूती आएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर-कारोबार में आंशिक सुधार देखने को मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको लगेगा कि समय पहले जैसा ही बना हुआ है, लेकिन मध्य तक चीजें मन मुताबिक बदलती हुई नजर आएंगी।

इस सप्ताह आप पहले की अपेक्षा अधिक जोश के साथ चीजों को योजनाबद्ध तरीके से समय पर पूरा करते हुए नजर आएंगे। सप्ताह के मध्य का समय नौकरीपेशा जातकों के लिए शुभ कहा जाएगा। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई बड़ी दिक्कत दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आपकी मदद करते हुए नजर आएंगे।

सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए अपने प्रतियोगियों के साथ कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह समय थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान अनावश्यक चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च होने के कारण मन खिन्न रहेगा।

रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह स्वजनों के गलत बात-व्यवहार की अनदेखी करनी पड़ सकती है। अपने प्रेम संबंध के प्रति ईमानदार रहें, अन्यथा झूठ पकड़े जाने पर आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!