Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

Weekly Tarot Reading :  टैरो साप्ताहिक राशिफल : राजयोग का कमाल: 21-27 दिसंबर के बीच इन 6 राशियों के खुलेंगे बंद किस्मत के ताले

Saptahik Tarot rashifal 21 To 27 December 2025 : 21 से 27 दिसंबर 2025 का साप्ताहिक टैरो राशिफल! जानें मंगल के गोचर और राजयोगों का मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि पर प्रभाव। क्या आपकी परेशानियां होंगी दूर?

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Weekly Tarot Reading 21 To 27 December 2025
Weekly Tarot Reading 21 To 27 December 2025 : टैरो साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 दिसंबर 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Saptahik Tarot rashifal 21 To 27 December 2025 :(टैरो साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 दिसंबर 2025) : दिसंबर 2025 का यह आखिरी समय ज्योतिषीय और टैरो कार्ड्स की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। 21 से 27 दिसंबर के इस सप्ताह में ग्रहों के सेनापति मंगल धनु राशि में रहते हुए 25 दिसंबर को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। साथ ही, धनु राशि में सूर्य, मंगल और शुक्र की युति से 'मंगलादित्य' और 'शुक्रादित्य' जैसे शुभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, यह सप्ताह कई राशियों के लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के अंत और खुशियों के आगमन का संकेत दे रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से लेकर कन्या राशि तक का साप्ताहिक टैरो राशिफल।

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल (Aries Weekly Tarot Card Readings)

सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। क्योंकि, आज आपको सही जानकारी एकत्रित करने में आसानी होगी। आपकी सोच स्पष्ट रहेगी और आप काम पर ध्यान केंद्रित रखेंगे। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा और आपकी आय स्थिर रहेगी। इस हफ्ते आप अपने समय को अच्छे से मैनेज करके सभी काम समय पर पूरे कर लेंगे।

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Taurus Weekly Tarot Card Readings)

सप्ताह में कामकाज में छोटी मोटी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इस हफ्ते निवेश करने से बचें और किसी के बहकावे में न आएं। सप्ताह के मध्य में समय आपके पक्ष में रहेगा। आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आपको नए दोस्त मिलेंगे। आपको अपने पिता से सहयोग मिलेगा।

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल (Gemini Weekly Tarot Card Readings)

सप्ताह में अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है। साथ ही आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां आएंगी। आपके प्रयासों को दूसरे लोग पहचानेंगे और उनकी सराहना करेंगे। आप काम के प्रति थोड़ा उदासीन भी महसूस कर सकते हैं। हालांकि, सप्ताह के अंत आते-आते चीजें बेहतर होंगी। आपके काम में भी तेजी आएगी और आपकी योजनाएं सफल होने लगेंगी।

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल (Cancer Weekly Tarot Card Readings)

सप्ताह आय में बाधाएं पैदा कर सकते हैं। आज आपसे कुछ लोग बिना किसी कारण के आपसे नाराज भी हो सकते हैं। आपके काम में सुधार होगा और आपको अपने संपर्कों से लाभ होगा। अपने वाहन से जुड़ी संभावित समस्याओं से सावधान रहें और किसी के भी साथ बहस में न पड़ें।

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल (Leo Weekly Tarot Card Readings)

सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा साबित होगा। इस सप्ताह आपको अप्रत्याशित रूप से लाभ मिलेगा। बुधवार और गुरुवार को आप निराश और हताश महसूस कर सकते हैं। खुद को साबित करने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे और आप अपने आस-पास जो कुछ भी हो रहा है उससे परेशान हो सकते हैं। इस हफ्ते शुक्रवार और शनिवार का दिन काफी बेहतर रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी और आप खुश महसूस करेंगे।

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल (Virgo Weekly Tarot Card Readings)

दिसंबर के महीने में चंद्रमा के कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आज आपकी आय कम रहेगी और अनावश्यक खर्च होंगे। लेकिन मंगलवार शाम से समय सुधारने लगेगा। आय में वृद्धि होगी और काम के प्रति उत्साह रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको जीत मिलेगी। कुल मिलाकर, आपके लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar