9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा, चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही

मामला दर्जबाजपे पुलिस मेंगलूरु ने केनजारू जोकाट्टे क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 27 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण, नकदी और एक स्कूटर बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर की रात मोहम्मद शरीफ अपने रिश्तेदार के मेहंदी समारोह में शामिल […]

less than 1 minute read
Google source verification
बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा

बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा

मामला दर्ज
बाजपे पुलिस मेंगलूरु ने केनजारू जोकाट्टे क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 27 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण, नकदी और एक स्कूटर बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर की रात मोहम्मद शरीफ अपने रिश्तेदार के मेहंदी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान उनके घर में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने घर से लगभग 23 लाख रुपए के सोने के गहने और 1.3 लाख रुपए नकद चोरी कर लिए थे।
इस संबंध में बाजपे पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी अब्दुल नासर उर्फ नासिर, जो बाला गांव के पास का निवासी है और फिलहाल बाजपे में किराए के मकान में रह रहा था, चोरी के बाद विदेश भाग गया। पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए लुक-आउट सर्कुलर जारी किया। बाद में उसे ट्रेस कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने शिकायतकर्ता के रिश्तेदार मैय्यादी इमरान के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया।

न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 222 ग्राम सोने के गहने, जिनकी कीमत लगभग 27 लाख रुपए आंकी गई है, 20 हजार रुपए नकद तथा करीब 50 हजार रुपए मूल्य का एक स्कूटर बरामद किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है और चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।