10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक की धरती पर राजस्थान की रंगत, सिंवाची महिलाओं का सशक्त सांस्कृतिक उत्सव सिंवाची मेला-फन फेयर 18 जनवरी को

राजस्थान की मरुधरा से निकली संस्कार, सेवा और संस्कृति की परंपरा जब कर्नाटक की कर्मभूमि से मिलती है, तो एक सशक्त और प्रेरक तस्वीर उभरती है। हुब्बल्ली में सक्रिय राजस्थान की सिंवाची पट्टी की महिलाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रवास में रहते हुए भी अपनी जड़ों, संस्कृति और सामाजिक दायित्वों को जीवंत रखा जा सकता है।

2 min read
Google source verification
सिंवाची महिला मंडल की सदस्याएं।

सिंवाची महिला मंडल की सदस्याएं।

पारिवारिक सहभागिता और परोपकार का सुंदर उदाहरण
इसी भावना के साथ सिंवाची महिला मंडल द्वारा सिंवाची मेला-फन फेयर का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जो महिला शक्ति, पारिवारिक सहभागिता और परोपकार का सुंदर उदाहरण बनेगा। राजस्थानी संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा का अनूठा संगम 18 जनवरी को हुब्बल्ली में देखने को मिलेगा, यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक स्पोट्र्स पार्क, कसुगल रोड, केशवापुर, हुब्बल्ली में आयोजित होगा।

प्राप्त राशि का उपयोग चैरिटी और सामाजिक कार्यों में
महिला मंडल की अध्यक्ष नीतू कोठारी सिवाना ने बताया कि यह आयोजन फंड राइजिंग के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे प्राप्त राशि का उपयोग चैरिटी और सामाजिक कार्यों में किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। इस पूरे दिन चलने वाले मेले में बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए अनेक रचनात्मक व मनोरंजक प्रतियोगिताएं रखी गई हैं।

पारंपरिक परिधानों में मंच पर दिखाएंगे प्रतिभा
कोठारी ने बताया कि हेल्दी बेबी कॉम्पिटिशन में 1 से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए खेलों और गतिविधियों के माध्यम से प्रतियोगिता होगी। चित्रकला प्रतियोगिता 5 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए दोपहर 2 बजे होगी, जिसकी थीम कार्टून रहेगी। आयोजकों द्वारा पेपर उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि रंग प्रतिभागियों को स्वयं लाने होंगे। इसी आयु वर्ग के बच्चों के लिए हैंडराइटिंग प्रतियोगिता भी रखी गई है, जिसमें पहले से दिया गया अंग्रेजी का पैरेग्राफ 20 मिनट में लिखना होगा। दोपहर 3 बजे मॉम एंड किड फैशन शो आयोजित होगा, जिसमें 3 से 9 वर्ष तक के बच्चे अपनी मां के साथ किसी एक राज्य की पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति देंगे। इसके बाद फैशन शो में 10 से 15 वर्ष तक के बच्चे पारंपरिक परिधानों में मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

म्यूजिकल चेयर और वन मिनट शो
उन्होंने बताया कि शाम 5 बजे से रील मेकिंग प्रतियोगिता होगी, जिसमें 15 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। प्रत्येक टीम में अधिकतम तीन सदस्य होंगे और गीत स्थल पर ही दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त म्यूजिकल चेयर और वन मिनट शो सायं 4 बजे से होंगे, जो आयोजन में और भी उत्साह भरेंगे। कार्यक्रम के टाइटल प्रायोजक लुक्सिरिटो, डायमंड प्रायोजक मूथा वागमल भूराजी (एमबीडब्ल्यू), विमल एजेंसिंज एवं महावीर एनएक्स और सिल्वर प्रायोजक जैन मार्केटिंग है। यह मेला केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि राजस्थान और कर्नाटक के सांस्कृतिक जुड़ाव, महिला नेतृत्व और सामूहिक सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश देगा।