
रेजड़ी-केजड़ी माता
भक्ति, भजन और सेवा के विविध आयोजन
रेजड़ी खेजड़ी माता चैरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष इन्द्रराज बंसल ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 30 मार्च सोमवार को दोपहर 3.30 बजे ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश सांघी एवं अन्य पदाधिकारियों के संबोधन के साथ होगी। सायं 7 बजे छप्पन भोग और माताजी के जागरण से होगी। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक भक्तों के समक्ष माताजी की महिमा का गुणगान करेंगे। 31 मार्च को सुबह 4 बजे मंगला आरती के साथ दूसरे दिन के कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। सुबह 7.30 बजे भक्तों द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रात: 10.30 बजे माताजी को 108 फीट लंबी चुनड़ी अर्पित की जाएगी, जो श्रद्धालुओं की सामूहिक आस्था का प्रतीक होगी। इसके पश्चात 11 बजे कन्या भोजन तथा गांव के समस्त नागरिकों और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
ट्रस्टियों की बैठक 29 मार्च को
बंसल ने बताया कि इस महोत्सव में तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल सहित अनेक राज्यों से भक्त पहुंचेंगे। चेन्नई, हैदराबाद, इंदौर, कोलकाता, सूरत, मुंबई, बेंगलूरु, हुब्बल्ली, होसपेट, कानपुर, जयपुर, नारनौल, दिल्ली, चंडीगढ़, तारानगर, ग्वालियर, मेरठ सहित देश के विभिन्न शहरों से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। महोत्सव से पूर्व 29 मार्च, रविवार को सायं 4 बजे काजड़ा धाम स्थित माता मंदिर कॉम्प्लेक्स (ट्रस्ट कार्यालय) में ट्रस्टियों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में ट्रस्ट के वार्षिक कार्यों, वित्तीय रिपोर्ट, भविष्य की योजनाओं, नई भूमि विकास और ट्रस्ट डीड में संभावित संशोधनों पर विस्तार से चर्चा होगी। काजड़ा धाम के पास ही चार एकड़ भू्िंम खरीदी गई है।
तैयारियों में जुटे आयोजक
इस आयोजन की तैयारियों में ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश सांघी चेन्नई, उपाध्यक्ष इन्द्रराज बंसल चेन्नई, महासचिव नरेश चौधरी इन्दौर, सचिव सतीश गर्ग नारनौल, कोषाध्यक्ष ललित सांघी हैदराबाद सहित सुबोध सांघी हैदराबाद, हरिश सांघी चेन्नई, नरेश सांघी चेन्नई, दीपक सांघी चेन्नई, प्रतापनारायण सांघी हैदराबाद, विकास सांघी दिल्ली, शिम्भू अग्रवाल कोलकाता, रमेश बंसल इन्दौर, पवन गुप्ता चंडीगढ़, योगेश बंसल चेन्नई, विष्णु बंसल महुआ, अशोक बंसल हैदराबाद, हर्ष सांघी सूरत, राकेश बंसल महेन्द्रगढ़ भरत नागवान, शशिकांत, मनोज शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
Updated on:
16 Jan 2026 03:58 pm
Published on:
16 Jan 2026 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
