16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे में शव से हैवानियत, आत्मा से बात करने किया टोटका, MBA छात्रा हत्याकांड में आरोपी का रौंगटे खड़े करने वाला खुलासा

MBA Student Murder : गिरफ्तारी के बाद आरोपी पीयूष धनोतिया ने ऐसे खुलासे किए, जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई है। पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाली बातें कबूल कीं।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
MBA Student Murder

MBA छात्रा हत्याकांड में रौंगटे खड़े करने वाला खुलासा (Photo Source- Patrika)

MBA Student Murder : एमबीए छात्रा की हत्या के केस में जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी पीयूष धनोतिया को मुंबई से दबोच लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने ऐसे ऐसे खुलासे किए हैं, जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि, उसने हत्या के बाद भी छात्रा के शव के साथ हैवानियत की थी। मुंबई पहुंचने के बाद उसे मृतका की याद आने लगी, इसपर उसकी आत्मा से बात करने के लिए टोना-टोटका भी किया। वहीं, पुलिस को चकमा देने के लिए हर 100 किमी पर वो ट्रेन बदल लिया करता था।

आरोपी पीयूष धनोतिया ने एमबीए छात्रा की हत्या करके पहले कमरे में ही नशा किया। इसके बाद शव से हैवानियत करके वो रूम से निकलकर सीधे स्टेशन पहुंचा। स्टेशन पर उसने सिम कार्ड तोड़कर फेंका। इसके बाद नई सिम लेकर मुंबई की ट्रेन में सवार हो गया। मुंबई पहुंचकर वो एक लॉज में ठहरा। यहां एक दिन आराम करने के बाद उसने नौकरी तलाशनी शुरु की। दो दिन बाद उसे सोशल मीडिया पर इंदौर स्थित उसके कमरे से छात्रा की लाश मिलने की सूचना मिली।

100 कि.मी बाद बदल देता था लोकेशन

मुंबई से गिरफ्तारी के बाद इंदौर पुलिस पीयूष को लेकर आ गई है। यहां कोर्ट की अनुमति से उसे 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए हैं। शव मिलने के बाद आरोपी ने छात्रा के फोन को मुंबई में ऑन किया था। इसके बाद फोन लेकर वो किसी ट्रेन में बैठ जाता था। 100 कि.मी बाद वो ट्रेन चैंज कर देता। ऐसा करके वो पुलिस को गुमराह कर रहा था। इंदौर से आरोपी की तलाश में निकली पुलिस ने उसे ट्रेक करते हुए अंधेरी स्टेशन के ब्रिज के पास से उसे दबोच लिया।

आत्मा से बात करने किया टोना-टोटका

वहीं, मुंबई पहुंचने पर पीयूष को छात्रा की याद सताने लगी। उसके बाद आरोपी ने आत्मा से बात करने का तरीखा यूट्यूब पर खोजा। तरीका खोजने के बाद उसने संबंधित वीडियो में बताए पूजा का सामान खरीदा और नाला सोपारा इलाके में बैठकर पीयूष ने टोना-टोटका भी किया।

छात्रा के मोबाइल से भेजे मैसेज

आरोपी ने छात्रा की हत्या के बाद उसके फोन से ही घरवालों और कॉलेज के ग्रुप के मैसेज भेजे थे। इस दौरान उसके स्टेट्स में अश्लील वीडियो भी लगाए। पुलिस पूछताछ में उसने बताया है कि मोबाइल को मुंबई में ही तोड़कर फेंक दिया है। पुलिस उसे लेकर मोबाइल की तलाश में मुंबई जाएगी।

नशे का आदि है आरोपी

पीयूष सनकी होने के साथ साथ नशे का भी काफी आदि है। बताया जा रहा है कि, हत्या वाले दिन मृतक के साथ शादी को लेकर विवाद हुआ था। पता चला है कि, आरोपी ने पीड़िता के फोन में एक चैटिंग एप देख लिया था। इससे उसे लगने लगा था कि, छात्रा उसके अलावा किसी और से भी बातें करती है। पीड़िता इससे शादी करना चाहती थी, लेकिन यही तैयार नहीं था। विवाद के बाद इसने पीड़िता की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने वहां नशा किया। साथ ही पीड़िता के साथ अमानवीय कृत्य भी किया। इसके बाद शव को कंबल से ढककर आरोपी वहीं से फरार हो गया।

15 दिन पहले की थी प्लानिंग

गिरफ्तारी के बाद पीयूष पुलिस को गुमराह कर रहा था। नई-नई कहानियां सुनाता था। वो गांजे और शराब का आदी था। पुलिस के मुताबिक, पीयूष ने 15 दिन पहले ही पीड़िता को मारने की प्लानिंग की थी। तीन दिन की रिमांड के दौरान पुलिस घटना स्थल पर इसे ले जाकर सीन रिक्रिएशन भी करेगी।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!