9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर में पान की दुकान पर काम करते वक्त आया ‘हार्ट अटैक’, थम गईं सांसे

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में पान की दुकान पर काम कर रहे युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
heart attack

प्रतीकात्मक फोटो- एआई जनरेटेड

MP News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित बिचौली मर्दाना के पास एक पान की दुकान में काम कर रहे युवक को हार्ट अटैक से मौत हो गई है। आसपास के लोगों ने युवक को तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 22 वर्षीय कुलदीप के रूप में की गई है। वह अपने चाचा भगवत सिंह की दुकान पर काम कर रहा था। रविवार की रात अचानक तबियत बिगड़ी और बेहोश होकर गिर गया।

बताया जा रहा है कि, वह 5-6 महीने पहले की इंदौर आया था। उसके चाचा दुकान चलाते थे और वह निजी कंपनी में नौकरी करता था। भगवत सिंह को दो दिन के लिए बाहर जाना था, इसलिए दुकान पर कुलदीप बैठा था। परिवार मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला है। उसके पिता खेती करते हैं।

हालांकि, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

अनियमित दिनचर्चा से बढ़ रहे मामले

शिवपुरी जिला अस्पताल के डॉक्टर चंद्रशेखर गुप्ता कहते हैं कि पढ़ाई से लेकर करियर बनाने को लेकर युवाओं में बढ़ता तनाव, अनियमित दिनचर्या, नींद की कमी और असंतुलित खान-पान स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रहे हैं। सर्दी के मौसम में यह समस्या अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में जब भी किसी को कोई हल्की सी भी परेशानी दिखाई दे तो वह तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करें।