14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MBA छात्रा का निर्वस्त्र शव मिलने का मामला, मुंबई से पकड़ाया आरोपी, वायरल किए थे आपत्तिजनक वीडियो

MP News: मृत छात्रा के मोबाइल से आरोपी ने वायरल किए थे आपत्तिजनक वीडियो, मुंबई पुलिस की मदद से पकड़ाया आरोपी क्लासमेट।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
indore news

mba girl student murder accused classmate arrested from mumbai

MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में क्लासमेट के कमरे में निर्वस्त्र हालत में मिले MBA छात्रा के शव के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी क्लासमेट को पुलिस ने मुंबई से पकड़ा है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने लड़की से पीछा छुड़ाने और गुस्से में आकर हत्या करने की बात कबूली है। पुलिस के मुताबिक आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मुंबई भाग गया था और वहीं पर रातभर मेट्रो में घूमता रहा।

छात्रा से रिश्ता खत्म करना चाहता था आरोपी

डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि द्वारकापुरी क्षेत्र में शुक्रवार को 24 साल की MBA छात्रा का शव उसके क्लासमेट युवक के कमरे में मिला था। मामला बेहद गंभीर था इसलिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर मामले की जांच की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी क्लासमेट पीयूष धनोतिया को मुंबई पुलिस की मदद से मुंबई से गिरफ्तार किया है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी पीयूष और मृतका दोनों रिलेशनशिप में थे। 8 सितंबर 2025 को इनकी पहली मुलाकात हुई थी। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि छात्रा उस पर शादी का दबाव बना रही थी लेकिन उसके परिवारवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे इसलिए वो छात्रा से रिश्ता खत्म करना चाहता था। 10 फरवरी को दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब छात्रा उसके कमरे पर आई थी। जहां दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी पीयूष ने छात्रा की गला दबाकर हत्या कर दी।

रातभर मेट्रो में घूमता रहा आरोपी

डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने आगे बताया कि छात्रा की हत्या करने के बाद आरोपी पीयूष कमरे का बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। उसने नई सिम खरीदी और मुंबई पहुंच गया। वारदात के बाद आरोपी मानसिक रूप से परेशान था वो रातभर मुंबई मेट्रो में घूमता रहा इसी दौरान तकनीकी साक्ष्यों के जरिए उसकी लोकेशन का पता चला। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वो रिलेशन खत्म करना चाहता तथा और यही बात करने के लिए छात्रा को रूम पर बुलाया था। गुस्से में छात्रा की हत्या करने के बाद आरोपी ने छात्रा को बदनाम करने के इरादे से उसके अश्लील वीडियो कॉलेज के आधिकारिक व्हॉट्सएप ग्रुप पर डाले थे और सोशल मीडिया स्टेट्स पर भी लगाए थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी से विस्तृत पूछताछ के बाद ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!