17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात 3 बजे रिश्तेदार ने दरवाजा खटखटाया, खोलते ही नवविवाहिता से की छेड़छाड़

MP News: 19 वर्षीय नवविवाहिता ने रिश्तेदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस में दर्ज कराई शिकायत।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
indore

relative accused of molesting newly married woman (demo pic)

MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक 19 साल की नवविवाहिता के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करने वाला आरोपी नवविवाहिता का रिश्तेदार ही है। जिसने नवविवाहिता के पति के घर में न होने का फायदा उठाया। नवविवाहिता ने रिश्तेदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है और आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। घटना शहर के आजाद नगर इलाके की है।

रात 3 बजे खटखटाया दरवाजा

आजाद नगर इलाके में रहने वाली 19 साल की नवविवाहिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि देर रात तीन बजे किसी ने घर की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे का दरवाजा खटखटाया। उसने सोचा कि कोई परिवार का सदस्य होगा तो दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खोलते ही देखा तो सामने जुबेर खड़ा था जो कि उसका रिश्तेदार है और घर के पास ही रहता है। दरवाजा खुलते ही जुबेर ने उसका हाथ पकड़ लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा।

शोर मचाया तो भागा आरोपी

पीड़िता ने बताया कि आरोपी जुबेर द्वारा छेड़छाड़ किए जाने पर उसने विरोध किया और धक्का देकर शोर मचाया तो जुबेर डर गया और भाग गया। इसके बाद उसने पूरी घटना अपनी सास को बताई। जब उसका पति घर लौटा तो उसे भी पूरी जानकारी दी। इसके बाद पति पत्नी को लेकर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी जुबेर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!