
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर दर्दनाक हादसा (Photo Source- Patrika Input)
Jabalpur-Bhopal Highway Accident :मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बता दें कि, यहां एनएच-45 के जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर शाहपुरा थाना इलाके के कैथरा/शाहपुरा इलाके में स्थित एक ओवरब्रिज से तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट नीचे गिर पड़ा। इस मामले में गंभीर बात ये रही कि, जिस समय हाईवा सर्विस रोड पर गिरा, ठीक उसी समय एक कार और बाइक भी सर्विस रोड से गुजर रही थी। हाईवा सीधे कार पर आ गिरा। वहीं, उसने बाइक सवार को भी चपेट में लिया।
इस दर्दनाक हादसे में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया और उसकी भी जान चली गई। भीषण हादसे में कुल 2 लोगों की मौत हो गई, कार में एक महिला समेत 5 लोगों कापरिवार सवार था। उन सभी की जान तो बच गई पर उनमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दर्दनाक हादसे की चपेट में आए सभी वाहन पूरी तरह से चकनाचूर हो गए हैं।
भीषण हादसे पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर घटना को लेकर पोस्ट करते हुए लिखा- 'यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है। घायलों के तत्काल और बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मां नर्मदा से प्रार्थना है कि, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले और दिवंगत पुण्यात्माओं को श्रीचरणों में स्थान मिले।'
Published on:
04 Feb 2026 07:19 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
