15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्ती के बहाने खेत में बुलाया, गैंगरेप के बाद हत्या कर नहर में फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार

MP News: एमपी में महिला को दोस्ती के बहाने खेत में बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव नहर में फेंक दिया गया।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Jabalpur Gangrape Murder Case Woman Body Found in Canal accused arrested MP News

Jabalpur Gangrape Murder Case ( फोटो- Patrika.com)

MP News: जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक बलात्कार कर गला दबाकर हत्या करने और शव नहर में फेंकने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा आरोपी पुलिस को देखकर जहरीला पदार्थ पीकर भागने की कोशिश में गंभीर हालत में अस्पताल पहुंच गया।

उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार को क्राइम ब्रांच के एएसपी जितेन्द्र सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जांच में गैंगरेप की पुष्टि होने पर प्रकरण में सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोस्ती के बहाने खेत में बुलाया

पुलिस को पता चला कि उमरिया जिले के नरौजाबाद निवासी मुकेश सिंह परस्ते उर्फ हरि पनागर क्षेत्र में एक खेत में काम करता था। महिला को आखिरी बार उसी के साथ देखा गया था। पुलिस ने शुक्रवार रात उसे पकड़ लिया। पूछताछ में मुकेश ने बताया कि पनागर निवासी महेश मार्को के कहने पर वह महिला को खेत में ले गया, जहां दोनों ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस में शिकायत की बात पर वारदात

मुकेश ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, जिससे दोनों आरोपी घबरा गए। इसी दौरान महेश ने महिला के हाथ-पैर पकड़ लिए और मुकेश ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में दोनों ने शव को नहर में फेंक दिया।

नहर में मिला शव

पुलिस के अनुसार कुंडम निवासी 30 वर्षीय महिला अपने 8 और 3 साल के दो बच्चों के साथ पनागर में रहकर मजदूरी करती थी। 10 जनवरी को वह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। 12 जनवरी को उसका शव सूखी नहर में मिला।

पुलिस को देखकर आरोपी ने पी लिया जहर

महेश मार्को को पकड़ने पुलिस की टीम उसके घर पहुंची तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी। उसे थाने लाया गया, जहां उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे पनागर अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। (MP News)

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!