AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

प्रभाकर मिश्रा@जबलपुर। गढ़ा ओवरब्रिज-मदनमहल लिंक रोड पर शहर का पहला ट्रिपल लेयर ट्रैफिक पॉइंट बन रहा है। मदन महल रेलवे स्टेशन के समीप सबसे नीचे अंडरब्रिज के रूप में सड़क परिवहन का मार्ग है, दूसरी लेयर में रेल लाइन और तीसरी लेयर में फ्लाईओवर का केबल स्टे ब्रिज आकार ले रहा है। इससे भारी-भरकम वाहन भी गुजर सकेंगे। निर्माण पूरा होने के बाद शहर में पहली बार अलग तरह का नजारा नजर आएगा। लोग इसे देखने उत्साहित हैं।
लिंक रोड पर दोनों ओर रैम्प उतरने से मल्टी डायमेंशन ट्रैफिक प्वॉइंट भी बनेगा। इस प्वाइंट पर रेलवे अंडर ब्रिज, रेलवे के उत्सव मंडपम से होते हुए होम साइंस कॉलेज मार्ग, गेट नंबर-4 छोर से रानीताल मार्ग, गढ़ा ओवरब्रिज मार्ग और फ्लाईओवर भी जुड़ेंगे। इस प्रकार यह सड़क शहर के सबसे प्रमुख मार्गों में शामिल हो जाएगी।
यातायात हुआ सुगम
गढ़ा ओवरब्रिज-मदनमहल लिंक रोड मदनमहल रेलवे स्टेशन आवाजाही के लिए नगर के तीन इलाकों को जोडऩे वाली मुख्य सड़क बन गई है। वह भी ऐसे समय पर जब रानीताल-गढ़ा मार्ग में फ्लाईओवर साइट के कारण प्रतिदिन लंबा जाम लग रहा है। गेट नंबर-4 की ओर से मदनमहल स्टेशन तक सीधे आवाजाही नहीं हो पा रही है।
नगर के पहले मास्टर प्लान में गढ़ा ओवरब्रिज-मदनमहल लिंक रोड के निर्माण का प्रावधान था। लेकिन, यह सड़क अतिक्रमण में खो गई थी। एक दशक पहले पत्रिका ने मुहिम चलाकर लिंक रोड निर्माण का मुद्दा उठाया था। इसके बाद तत्कालीन संभागायुक्त व जेडीए के पदेन अध्यक्ष प्रभात पाराशर ने अतिक्रमण हटाकर लिंक रोड का निर्माण कराया था।
ट्रिपल लेयर ट्रैफिक प्वॉइंट बनेगा
लिंक रोड से होते हुए मदनमहल रेलवे स्टेशन के ऊपर से होकर फ्लाईओवर का केबल स्टे ब्रिज निर्माण कार्य पूरा होने पर इस प्वॉइंट पर ट्रिपल लेयर ट्रैफिक प्वॉइंट बनेगा। दोनों ओर रैम्प का निर्माण होने पर यातायात व्यवस्था के हिसाब से इस सड़क का महत्व और बढ़ जाएगा।
गोपाल गुप्ता, कार्यपालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
20 Oct 2022 12:31 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।