AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

mp budget 2025 : वित्तीय वर्ष के आखिरी 20 दिन रह गए हैं पर वार्डों में विकास के काम ठप हैं। पार्षद निधि से अब तक प्रत्येक वार्ड में महज 30-30 लाख के विकास कार्य ही हो सके हैं। इतनी ही राशि से विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इनकी प्रक्रिया पूरी होने तक मानसून सीजन आ जाएगा। पार्षद निधि की बाकी राशि मिल पाएगी या नहीं इसे लेकर संशय बना हुआ है। एक ओर सभी की नजर राज्य शासन के बजट पर टिकी है। वही पार्षद निधि की राशि लैप्स होने का खतरा मंडरा रहा है।
वार्डों में बदहाल सड़कों से लेकर उपयुक्त ड्रेनेज सिस्टम ना होने के कारण जलभराव, अधूरे उद्यान के विकास और मुक्तिधाम को जीर्णोद्धार का इंतजार है। मदन महल क्षेत्र में दद्दा परिसर के पीछे की ओर कवर्ड नाला ओवरलो हो जाता है। इसके कारण बरसात में कई घरों में पानी भर जाता है। इस नाले के उक्त हिस्से को तोडकऱ निर्माण अब तक नहीं किया जा सका है।
भूकंप कालोनी, परसवारा बस्ती, बालाजी नगर, गुजराती कालोनी, करमेता, अमखेरा, कुदवारी, महाराजपुर, सुहागी, मोहनिया, मानेगांव की कई सडक़ ऐसी हैं जो बरसात में कीचड़ से पट जाती हैं। लेकिन बजट के अभाव में इन सडक़ों का निर्माण नहीं हो पाया है।

गोकलपुर वार्ड के संस्कार मोहल्ला में हर साल बरसात में जलभराव हो जाता है, पार्षद निधि से यहां सडक़ का निर्माण होना था।
मौलाना अबुल कलाम आजाद वार्ड में मोतीनाला में स्लॉटर हाउस का अपशिष्ट बहता है, इसके कारण संक्रमण का खतरा है। नाला को कवर्ड किया जाना है, लेकिन प्रोजेक्ट की फाइल निगम में अटकी है।
नए बनाए गए शहीद बिरसा मुंडा वार्ड में बदहाल सडक़ों का निर्माण नहीं हो पा रहा है। मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार अटका है। पेय जल पाइप लाइन नहीं बिछ सकी। नाला-नालियों का निर्माण नहीं हुआ। उद्यान के विकास कार्य भी शुरू नहीं हो सके।

चितरंजनदास वार्ड के नर्मदा नगर में निस्तार के पानी और वर्षा जल की निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। इसी तरह से अहमद नगर क्षेत्र के लोग कई साल से सडक़ निर्माण की मांग करे रहे हैं पर फंड के अभाव में सडक़ नहीं बन सकी।
MP Assembly Budget : भले ही वार्डों में पार्षद मद के काम देर से शुरू हों पर वर्तमान वित्तीय वर्ष की राशि लैप्स नहीं होना चाहिए। इसे लेकर नगर निगम आयुक्त से चर्चा करेंगे।
MP Assembly Budget : प्रत्येक वार्ड में पार्षद निधि से 90 लाख के विकास कार्य होने थे। अभी तक केवल 30 लाख के काम ही हुए हैं। मुद्दे को लगातार उठाने के बाद 30 लाख के काम और स्वीकृत किए जा रहे हैं। बाकी की राशि पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। विपक्ष आवाज उठाता रहा है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
11 Mar 2025 01:37 pm
Published on:
11 Mar 2025 01:29 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।