AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

mp news: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक महिला कर्मचारी के द्वारा जबलपुर जोन के मैकेनिकल विभाग के चीफ रोलिंग स्टाफ इंजीनियर पर गंभीर आरोप लगाए जाने और शिकायत करने के बाद माहौल गर्माया हुआ है। इस मामले के सामने आने पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) में हड़कंप मच गया है। WCRMS के कार्यकर्ता भी खुलकर सामने आ गए हैं और उन्होंने अधिकारी को जोन से हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और अधिकारी को जोन से बाहर ट्रांसफर किए जाने की मांग की है।
आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी मैकेनिकल विभाग में जूनियर इंजीनियर है। उसका आरोप है कि सीआरएससी (चीफ रोलिंग स्टाफ इंजीनियर) अमितोज वल्लभ कई दिनों से उसे परेशान कर रहे हैं। महिला कर्मचारी के मुताबिक अमितोज वल्लभ उसे न सिर्फ अश्लील मैसेज करते हैं बल्कि बिना किसी काम के केबिन में बुलाते हैं। शुरुआत में तो उसने अमितोज वल्लभ के मैसेजेस को इग्नोर किा लेकिन इससे उनकी हिम्मत बढ़ गई। अब परेशान होकर महिला कर्मचारी ने शिकायत WCR की जनरल मैनेजर शोभना बंदोपाध्याय से की है।
महिला कर्मचारी की शिकायत को जीएम शोभना बंदोपाध्याय ने गंभीरता से लिया है और एक 5 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। कमेटी जल्द ही जांच कर रिपोर्ट देगी। इधर इस मामले के सामने आने के बाद WCRMS की महिला विंग ने शुक्रवार को जोन ऑफिस में प्रदर्शन किया। महिला विंग की मांग है कि महिला कर्मचारी के साथ ऐसी हरकत करने वाले अधिकारी को पश्चिम मध्य रेल जोन से हटाकर दूसरी जगह ट्रांसफर किया जाए।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
19 Dec 2025 07:33 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।